1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रिचा चड्ढा हॉलीवुड के इस स्टार से हैं प्रेरित

रिचा चड्ढा हॉलीवुड के इस स्टार से हैं प्रेरित

 Written By: IANS
 Published : Nov 07, 2016 09:05 pm IST,  Updated : Nov 07, 2016 09:05 pm IST

बॉलीवुड अभिनेत्री रिचा चड्ढा का कहना है कि वह हॉलीवुड स्टार डेमी मूरे के 'यौन गुलामी और मानव तस्करी' को समाप्त करने के प्रयासों से बेहद प्रेरित हैं। रिचा ने कहा कि डेविड वोमार्क की इंडो-अमेरिकन प्रोडक्शन की फिल्म 'लव सोनिया' में वह मूरे के साथ काम..

richa- India TV Hindi
richa

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री रिचा चड्ढा का कहना है कि वह हॉलीवुड स्टार डेमी मूरे के 'यौन गुलामी और मानव तस्करी' को समाप्त करने के प्रयासों से बेहद प्रेरित हैं। रिचा ने कहा कि डेविड वोमार्क की इंडो-अमेरिकन प्रोडक्शन की फिल्म 'लव सोनिया' में वह मूरे के साथ काम कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने मूरे के साथ सिनेमा पर कुछ बातें साझा की। रिचा ने एक बयान में कहा, "लोग उन्हें दुनियाभर में जानते हैं। मैं उनसे बेहद प्रेरित हूं। उनकी कंपनी यौन गुलामी और मानव तस्करी को रोकने का प्रयास करती है।"

किरदार के साथ एक्सपेरिमेंट के लिए हमेशा तैयार: रिचा चड्ढा

उन्होंने कहा, "फिल्म में उनके कामों और उनकी फिल्में 'घोस्ट' और 'वेरी गुड गर्ल्स' से मैं काफी प्रेरित हूं। हमने चाइल्ड सेक्स के बारे में बात की, जिसे फिल्म में भी दिखाया गया है।"

'लव सोनिया' फिल्म का निर्देशन तबरेज नूरानी ने किया है। इसमें दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर और अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो मुख्य भूमिकाओं में हैं।

फिल्म 'लव सोनिया' में दुनिया भर में होने वाली मानव तस्करी और यौन गुलामी की क्रूर वास्तविकता को दिखाया गया है। इस फिल्म को लॉस एंजेलिस के साथ ही मुंबई में भी शूट किया गया है।

अभिनेत्री ने कहा, "मैं उनसे लॉस एंजेलिस में फिल्म के सेट पर मिली। जब वह मृणाल ठाकुर के साथ एक दृश्य की शूटिंग कर रही थी।"

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन