1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: गणपति विसर्जन पर मीडिया और फैंस से हुए विवाद पर रिषि कपूर ने दी ये सफाई

VIDEO: गणपति विसर्जन पर मीडिया और फैंस से हुए विवाद पर रिषि कपूर ने दी ये सफाई

 Published : Sep 16, 2016 04:25 pm IST,  Updated : Sep 16, 2016 04:25 pm IST

आरके स्टूडियो में गणपति की स्थापना की जाती है। इसके बाद पूरा परिवार खूब धमाल मचाते हुए बप्पा की मूर्ति का विसर्जन में शामिल होते हैं। इस बार भी ऐसा ही कुछ हुआ था जब अभिनेता रणधीर कपूर, रिषि कपूर और रणबीर कपूर गुरुवार को गणपति विसर्जन के लिए पैदल चल र

rishi- India TV Hindi
rishi

मुंबई: कपूर परिवार हर साल आरके स्टूडियो में गणपति की स्थापना की जाती है। इसके बाद पूरा परिवार खूब धमाल मचाते हुए बप्पा की मूर्ति का विसर्जन में शामिल होते हैं। इस बार भी ऐसा ही कुछ हुआ था जब अभिनेता रणधीर कपूर, रिषि कपूर और रणबीर कपूर गुरुवार को गणपति विसर्जन के लिए पैदल चल रहे थे। जैसे कि हर फिल्मी सितारे के साथ होते है इन्हें देखने के लि भी भारी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद देखते ही देखते वहां अफरा-तफरी का माहौल खड़ा हो गया। इन सितारो चाहने वाले काफी मीडिया भी वहां मौजूद थी। लेकिन लगता है कि रिषि कपूर और रणधीर कपूर इन लोगों की मौजूदगी पसंद नहीं आई।

इसे भी पढ़े:-

गुरुवार को इनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें कथित रूप से अभिनेता रिषि कपूर और उनके भाई रणधीर कपूर को गणपति विसर्जन के दौरान कुछ मीडियाकर्मियों को थप्पड़ मारते और धक्का देते हुए दिखाया गया है। अब इस पूरे मामले को लेकर रिषि कपूर ने हाल ही में अपनी सफाई देते हुए एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा है कि, "उस समय बारीश हो रही थी और वहीं काफी लोग जमा हो गए थे। मैंने बस वहां लोगों की भीड़ को नियंत्रण करने की कोशिश की थी।"

यह वीडियो ऑनलाइन खूब देखा जा रहा है। इसमें रणधीर को एक संवाददाता को थप्पड़ मारते हुए दिखाया गया। ऐसा लगता है कि संवाददाता ऑडियो बाइट के लिए उनके पास आ रहा था। उधर रिषि ने एक व्यक्ति को धक्का दिया जो सेल्फी के लिए उनके पास आ रहा था। हालांकि यह साफ नहीं है कि वह मीडिया से ही था या केवल एक प्रशंसक था।

कपूर भाई चेम्बूर के आरके स्टूडियोज में स्थापित परिवार की गणेश मूर्ति के मध्य मुंबई के दादर में शिवाजी पार्क के पास समुद्र में विसर्जन के लिए जा रहे थे। इस मौके पर रणबीर कपूर खूब मस्ती में दिखाई दिए इस दौरान उन्होंने मंजीरा भी बजाया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन