1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋषि कपूर ने की कपिल और सुनील को साथ लाने की कोशिश, मिला ऐसा जवाब

ऋषि कपूर ने की कपिल और सुनील को साथ लाने की कोशिश, मिला ऐसा जवाब

 Published : Apr 18, 2017 02:17 pm IST,  Updated : Apr 18, 2017 02:51 pm IST

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच लंबे वक्त से विवाद चल रहा है। पिछले महीने हवाई यात्रा के दौरान दोनों के बीच काफी बहस हुई थी। कई बार दोनों के फिल्मी हस्तियों में समझौता करवाने की कोशिश की है। अब इस लिस्ट में दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का नाम भी...

kapil rishi- India TV Hindi
kapil rishi

मुंबई: कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच लंबे वक्त से विवाद चल रहा है। पिछले महीने हवाई यात्रा के दौरान दोनों के बीच काफी बहस हुई थी। इसी के बाद से ही सुनील ने कपिल के साथ काम करने से इंकार कर दिया। हालांकि कपिल ने अपनी गलत बर्ताव के लिए सुनील से माफी भी मांगी थी, लेकिन कोई बात नहीं बन पाई। कई बार दोनों के फिल्मी हस्तियों में समझौता करवाने की कोशिश की है। अब इस लिस्ट में दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का नाम भी शुमार हो गया है।

ऋषि ने कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर से एक बार फिर साथ काम करने का आग्रह किया है। ऋषि कपूर ने ट्विटर पर सोमवार रात इंडियन प्रीमियर लीग में कपिल की तरह दिखने वाले शख्स के बारे में बताया।

ऋषि ने ट्वीट किया, "आईपीएल..सनराइजर्स हैदराबाद टीम में कपिल शर्मा की तरह दिखने वाला एक शख्स है, क्या किसी को किसी अन्य टीम में सुनील ग्रोवर नजर आएं? मिल जाओ यारों!" लेकिन सुनील ने ऋषि के इस ट्वीट का जवाब देते हुए कहा "सर, मैं इस सीजन में काम नहीं कर रहा हूं क्योंकि मैं रिटायर्ड हर्ट हो गया हूं।"

sunil
sunil

बता दें कि कपिल शर्मा के लोकप्रिय शो 'द कपिल शर्मा शो' का सुनील हिस्सा थे। शो में सुनील को डॉ. मशहूर गुलाटी और रिंकू भाबी की भूमिका निबाते हुए देखा जाता था। उनके इन दोनों ही किरदारों को दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जाता था। सुनील के बाद शो में चंदू चायवाला के किरदार में दिखने वाले चंदन प्रभाकर और नानी की भूमिका निभाने वाले अली असगर ने भी कपिल के इस शो का बॉयकॉय कर दिया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन