1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋषि कपूर ने रणबीर को 'बॉम्बे वेलवेट' के लिए दी शुभकामनाएं

ऋषि कपूर ने रणबीर को 'बॉम्बे वेलवेट' के लिए दी शुभकामनाएं

 Written By: IANS
 Published : Apr 28, 2015 06:03 pm IST,  Updated : Apr 28, 2015 06:04 pm IST

मुंबई: दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने अपने अभिनेता बेटे रणबीर कपूर को उनकी अगली फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' के लिए शुभकामनाएं दी हैं। 62 वर्षीय अभिनेता ऋषि कपूर ने रणबीर कपूर को माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर

ऋषि कपूर ने रणबीर को...- India TV Hindi
ऋषि कपूर ने रणबीर को शुभकामनाएं दीं

मुंबई: दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने अपने अभिनेता बेटे रणबीर कपूर को उनकी अगली फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' के लिए शुभकामनाएं दी हैं। 62 वर्षीय अभिनेता ऋषि कपूर ने रणबीर कपूर को माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर शुभकामनाएं दीं।

फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' से रणवीर की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए ऋषि कपूर ने ट्वीट किया, "यह उनका रॉकेट, सिड, रॉकस्टार, बर्फी से यहां तक का सफर है। रणबीर फिल्म में अच्छे दिख रहे हैं, उम्मीद है कि फिल्म भी अच्छी होगी। ढेरों शुभकामनाएं।"

अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' का दूसरा ट्रेलर सोमवार को जारी किया गया। ऋषि कपूर ने ट्विटर पर फिल्म के ट्रेलर और इसके कलाकारों और कर्मियों की सराहना की।"

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "मुझे ट्रेलर पसंद आया है। अनुराग, फेंटम, फॉक्स, रणबीर, करण, अनुष्का और अन्य सभी का काम इस फिल्म में बेहतरीन है।"

यह फिल्म ग्यान प्रकाश के उपन्यास 'मुंबई फेबल्स' पर आधारित है। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा, करण जौहर, विवान शाह, रवीना टंडन और के.के. मेनन भी नजर आएंगे।

फैंटम फिल्म्स और फॉक्स स्टार इंडिया ने इस फिल्म को संयुक्त रूप से बनाया है। यह फिल्म 15 मई को रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन