1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर सिंह की फिल्म 'सिम्बा' में होगा 'गोलमाल' की टीम का कैमियो

रणवीर सिंह की फिल्म 'सिम्बा' में होगा 'गोलमाल' की टीम का कैमियो

 Published : Oct 24, 2018 08:44 am IST,  Updated : Oct 24, 2018 08:48 am IST

गोलमाल ब्वॉय इस फिल्म में स्पेशल सीन की शूटिंग के लिए इस महीने के अंत तक हैदराबाद पहुंचेंगे

Simmba- India TV Hindi
Simmba

नई दिल्ली: रोहित शेट्टी से आप गोलमाल को निकाल नहीं सकते हैं, निर्देशक ने अपने गोलमाल ब्वॉज- अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और कुणाल खेमियो को अपनी फिल्म सिम्बा में कैमियो करने को कहा है। पहले कहा जा रहा था कि इस फिल्म में रोहित शेट्टी अपने दोस्त अजय देवगन को स्पेशल अपीयरेंस में दिखाएंगे। खबर थी कि अजय बाजीराव सिंघम वाले अवतार में फिल्म के क्लाइमैक्स में नजर आएंगे। यह पहला मौका है जब रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह साथ फिल्म कर रहे हैं। इस फिल्म में सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान भी लीड रोल में है। 

इंडियन एक्सप्रेस के सोर्स से सिम्बा की टीम ने कन्फर्म किया है कि गोलमाल ब्वॉय इस फिल्म में स्पेशल सीन की शूटिंग के लिए इस महीने के अंत तक हैदराबाद पहुंचेंगे। रोहित गोलमाल टीम के काफी करीब हैं इसलिए उन्होंने सिम्बा में उन्हें लेने का फैसला किया है।

रोहित शेट्टी ने जब पहली बार साल 2006 में गोलमाल बनाई उस वक्त किसी ने नहीं सोचा था यह फिल्म इतनी बड़ी हिट हो जाएगी और रोहित को बॉलीवुड के टॉप सक्सेसफुल और एंटरटेनिंग डायरेक्टर्स में शुमार कर देगी। यह फिल्म इतनी पसंद की गई कि अब तक इस फिल्म के 4 भाग बन चुके हैं।

रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म सिम्बा 28 दिसंबर को रिलीज होनी है। सिम्बा तेलुगू की हिट फिल्म टेम्पर का रीमेक है जिसमें रणवीर सिंह एक करप्ट पुलिसवाले की भूमिका में हैं। इस फिल्म को रोहित शेट्टी और करण जौहर मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। सैफ की बेटी सारा के अलावा आशुतोष राणा और सिद्धार्थ जाधव भी इस फिल्म में नजर आएंगे।

Also Read:

दीपिका-रणवीर के मुंबई रिसेप्शन से निक-प्रियंका की शादी में क्लैश?

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी में होंगे 4 ग्रैंड फंक्शन, सिर्फ 30 मेहमानों को न्योता?

 दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी में मेहमानों को मोबाइल ले जाना होगा मना?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन