1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. साजिद खान ने छोड़ी 'हाउसफुल 4', अक्षय कुमार ने जताया था ऐतराज

साजिद खान ने छोड़ी 'हाउसफुल 4', अक्षय कुमार ने जताया था ऐतराज

 Published : Oct 12, 2018 02:20 pm IST,  Updated : Oct 12, 2018 02:24 pm IST

अक्षय कुमार ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि उन्होंने 'हाउसफुल 4' की शूटिंग कैंसिल कर दी है क्योंकि वह यौन शोषण के आरोपियों के साथ काम नहीं कर सकते।

Sajid Khan, Akshay Kumar- India TV Hindi
Sajid Khan, Akshay Kumar Image Source : TWITTER

नई दिल्ली: अक्षय कुमार ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि उन्होंने 'हाउसफुल 4' की शूटिंग कैंसिल कर दी है क्योंकि वह यौन शोषण के आरोपियों के साथ काम नहीं कर सकते। इसके बाद साजिद खान ने यह फिल्म छोड़ दी है। साजिद इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे थे।

साजिद ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा- ''मेरे खिलाफ लगे आरोपों के कारण और मेरे परिवार, मेरे प्रोड्यूसर और मेरी फिल्म हाउसफुल 4 के स्टार्स पर बनाए जा रहे दवाब के बाद मैं अपनी फिल्म के डायरेक्टर के पोस्ट से हटने की नैतिक जिम्मेदारी लेता हूं। तब तक मैं सच साबित करूंगा। मैं मीडिया में अपने दोस्तों से आग्रह करता हूं कि जब तक सच सामने ना आ जाए, तब तक कोई फैसला ना सुनाएं।''

साजिद खान पर असिस्टेंट डायरेक्टर ने लगाया आरोप:

डायरेक्टर साजिद खान की पूर्व असिस्टेंट डायरेक्टर सलोनी चोपड़ा ने उनपर यौन शोषण का आरोप लगाया है। सलोनी ने बताया कि साजिद लंबे समय तक उनका उत्पीड़न करते रहे। सलोनी ने बताया कि 2011 में वह असिस्टेंट डायरेक्टर के पोस्ट के लिए साजिद खान के पास इंटरव्यू देने गई थीं। उस दौरान साजिद ने उनसे पूछा कि क्या उनका यौन शोषण हुआ है या कभी उन्हें अपने स्तन की सर्जरी करवाई है।

इंटरव्यू के बाद वह रोने लगी थीं, लेकिन उन्हें यह जॉब मिल गई थी। जब उन्होंने साजिद के साथ काम करना शुरू किया, तब उन्हें समझ आया कि वह असिस्टेंट डायरेक्ट नहीं बल्कि डायरेक्टर की असिस्टेंट हैं। साजिद उन्हें कभी भी काम पर बुलाते थे और पूछते थे कि उन्होंने क्या पहना है, क्या खाया है। वह सलोनी को बिकिनी की तस्वीरें भी भेजने के लिए कहते थे। (पूरी खबर यहां पढ़ें)

अक्षय ने कैंसिल की हाउसफुल 4 की शूटिंग

अक्षय ने अपने ट्वीट में लिखा- ''मैं पिछली रात ही देश वापस आया और यह सब खबरें विचलित कर देने वाली हैं। मैंने आगे की कार्रवाई तक हाउसफुल 4 के प्रोड्यूसर्स से शूटिंग कैंसिल करने का निवेदन किया है। इस पर कड़ा एक्शन लेना चाहिए। मैं किसी भी अपराधी के साथ काम नहीं करूंगा और जिन के साथ अपराध हुआ है, उनकी बातें सुनी जानी चाहिए और उन्हें न्याय मिलना चाहिए।''

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन