1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मोरक्को में होगी 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग

मोरक्को में होगी 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग

 Written By: IANS
 Published : Jan 07, 2017 12:57 pm IST,  Updated : Jan 07, 2017 12:57 pm IST

अली अब्बास जफर सलमान खान और कैटरीना कैफ अभिनीत फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग के लिए मोरक्को में जगह स्थान तलाश रहे हैं।

salman and katrina starrer tiger zinda hain to be shot in...- India TV Hindi
salman and katrina starrer tiger zinda hain to be shot in morocco

मुंबई: फिल्म-निर्देशक अली अब्बास जफर सलमान खान और कैटरीना कैफ अभिनीत फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग के लिए मोरक्को में जगह स्थान तलाश रहे हैं। जफर ने ट्वीट कर बताया, "मोरक्को के मराकेश में शुक्रवार से अजान। 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग के लिए जगह की तलाश। उल्टी गिनती शुरू।"

सलमान और कैटरीना एक बार फिर वर्ष 2012 की फिल्म 'एक था टाइगर' के अगले सीक्वल में नजर आएंगे। यह फिल्म टाइगर नाम के भारतीय जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक मिशन के दौरान एक पाकिस्तानी जासूस से प्यार हो जाता है।

यह 2012 में रिलीज फिल्म 'एक था टाइगर' का सीक्वल है। फिल्म अगले साल क्रिसमस पर रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन