1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Forbes: सलमान खान कमाई में है सबसे आगे, शाहरुख टॉप 10 में भी नहीं

Forbes: सलमान खान कमाई में है सबसे आगे, शाहरुख टॉप 10 में भी नहीं

 Published : Aug 05, 2015 07:04 pm IST,  Updated : Aug 06, 2015 08:26 pm IST

नई दिल्ली: फोर्ब्स मैगजीन की पहली ग्लोबल लिस्ट में बॉलीवुड कलाकारों में सलमान खान ने शाहरुख खान और अक्षय कुमार को पीछे छोड़ दिया है। दबंग खान 3.35 करोड़ डॉलर (पिछले साल) की कमाई के

सलमान खान कमाई के...- India TV Hindi
सलमान खान कमाई के मामले में शाहरुख-अक्षय से काफी आगे

नई दिल्ली: फोर्ब्स मैगजीन की पहली ग्लोबल लिस्ट में बॉलीवुड कलाकारों में सलमान खान ने शाहरुख खान और अक्षय कुमार को पीछे छोड़ दिया है। दबंग खान 3.35 करोड़ डॉलर (पिछले साल) की कमाई के साथ इस लिस्ट में सातवें पायदान पर हैं।

उन्हीं के साथ इस पायदान पर महानायक अमिताभ बच्चन भी बरकरार है। इस सूची में हॉलीवुड से लेकर हांगकांग और बॉलीवुड के अभिनेताओं को शामिल किया गया है। अक्षय कुमार भी दुनिया के सबसे कमाऊ अभिनेताओं की टाप 10 लिस्ट में शामिल है।

फोर्ब्स ने जिक्र किया है कि अमिताभ अपने 50 वर्षों के करियर में 150 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। उन्होंने 2014 की फिल्म 'भूतनाथ रिट्र्न्‍स' में अपनी भूमिका की बदौलत सबसे ज्यादा कमाई करना जारी रखा।

भारत के सबसे बड़े सितारों में से एक सलमान खान वर्ष 1989 से लेकर अब तक करीब 80 फिल्मों में अदाकारी कर चुके हैं। अक्षय कुमार वर्ष 1992 से लेकर अब तक करीब 150 फिल्मों में काम कर चुके हैं।

भारत के सबसे बड़े सितारों में से एक सलमान खान वर्ष 1989 से लेकर अब तक करीब 80 फिल्मों में अदाकारी कर चुके हैं।

चौकाने वाली बात ये है कि किंग खान शाहरुख टॉप 10 लिस्ट में शामिल नहीं है। अगली स्लाईड में जानिए उनकी और बाकी अभिनेताओं की कमाई और लिस्ट में उनकी पोसीशन के बारे में।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन