1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान ने आमिर से अपनी लड़ाई की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

सलमान ने आमिर से अपनी लड़ाई की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

 Published : Nov 03, 2015 01:29 pm IST,  Updated : Nov 03, 2015 01:35 pm IST

नई दिल्लीः सलमान, शाहरुख और आमिर की तिगड़ी में कहा जाता है कि आमिर और सलमान में सबसे घनिष्ठ दोस्ती हैं। समय-समय पर हमने इसका उदाहरण भी देखा है, खासकर पिछले साल सलमान की बहन

सलमान ने आमिर से अपनी...- India TV Hindi
सलमान ने आमिर से अपनी लड़ाई की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

नई दिल्लीः सलमान, शाहरुख और आमिर की तिगड़ी में कहा जाता है कि आमिर और सलमान में सबसे घनिष्ठ दोस्ती हैं। समय-समय पर हमने इसका उदाहरण भी देखा है, खासकर पिछले साल सलमान की बहन अर्पिता की शादी पर। लेकिन इधर काफी समय से ये चर्चा थी कि इन दोनों में झगड़े वाली स्थिति उत्तपन्न हो गई है।

ये भी पढ़ें- शाहरुख ने शेयर की सलमान के साथ साल की ऐतिहासिक तस्वीर

मीडिया खबरों की माने तो एक पार्टी में आमिर ने ‘दबंग’ खान का मजाक बनाया था। आमिर का कहना था कि सलमान गैर ज़िम्मेदार हैं। उनको लगता है कि किसी भी फिल्म में वो काम करेंगे तो वो चल जाएगी। उनकी फिल्मों की सफलता का श्रेय दर्शकों को जाता है। आमिर ने ये भी कहा था कि सलमान किसी रोल के लिए कोई मेहनत नहीं करते। वहीं सलमान ने भी इसका जवाब दिया और कहा कि आमिर फेक हैं, लेकिन जब पानी सिर से ऊपर जाने लगा तो वो पार्टी से चल गए।

सलमान ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ के प्रमोशन के दौरान सलमान ने इसका जवाब दिया है। एक पत्रकार द्वारा इन सब खबरों पर सवाल पूछे जाने पर सलमान ने कहा, “आमिर खान की किसी के साथ अनबन हो सकती है क्या।”

इसका मतलब हम समझते हैं कि दोनों में सब कुछ ठीक चल रहा हैं और उम्मीद है कि सब कुछ आगे भी अच्छा ही रहेगा। मीडिया खबरों की माने तो सलमान खान ने ‘सुल्तान’ फिल्म के लिए अपना ट्रेनर आमिर खान को दे दिया है। अब इससे ये और साफ हो गया है कि दोनों में दोस्ती बरकरार है और झगड़े का नामो-निशान नहीं है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन