1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विनोद खन्ना के निधन पर सलमान ने इस तरह जाहिर किया दुख

विनोद खन्ना के निधन पर सलमान ने इस तरह जाहिर किया दुख

 Published : Apr 29, 2017 11:59 am IST,  Updated : Apr 29, 2017 12:00 pm IST

मशहूर बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना का 27 अप्रैल गुरुवार को मुंबई के हरकिशन अस्पताल में निधन हो गया। 70 साल के विनोद कैंसर से पीड़ित थे।

salman- India TV Hindi
salman

नई दिल्ली: मशहूर बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना का 27 अप्रैल गुरुवार को मुंबई के हरकिशन अस्पताल में निधन हो गया। 70 साल के विनोद कैंसर से पीड़ित थे। विनोद के जाने से बॉलीवुड जगत में शोक का माहौल है। बॉलीवुड की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर किया है।

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने विनोद खन्ना के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, ‘’विनोद खन्ना सर आपकी आत्मा को शांति मिले, आप हमेशा याद किए जाएंगे।‘’

जब विनोद खन्ना अस्पताल में थे उस वक्त सलमान उनसे मिलने आधी रात को अस्पताल पहुंच गए थे।

आपको बता दें सलमान विनोद खन्ना को अपना लकी चार्म मानते हैं, एक वक्त था जब सलमान की सारी फिल्में फ्लॉप हो रही थीं। ‘युवराज’ और ‘वीर’ फिल्में पिट चुकी थीं। तब सलमान को वॉन्टेड का ऑफर मिला, इस फिल्म में सलमान के पिता के किरदार में विनोद खन्ना थे, यह फिल्म सुपरहिट रही। उसके बाद दबंग और दबंग 2 में भी विनोद खन्ना सलमान के पिता के रूप में खूब तालियां बटोरी थीं।

खन्ना ने अभिनय की शुरुआज 1968 में फिल्म ‘मन का मीत’ से की। उन्होंने इसके साथ ही उन्होंने ‘मेरे अपने’, ‘मेरा गांव मेरा देश’, ‘इम्तिहान’, ‘इनकार’, ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘लहू के दो रंग’, ‘कुर्बानी’, ‘दयावान’ और ‘जुर्म’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है। वह आखिरी बार 2015 में शाहरुख खान की फिल्म ‘दिलवाले’ में नजर आए थे।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन