मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में सिल्वर मेडल जीतने वाली वेटलिफ्टर मीरा बाई चानू से मुलाकात की। एक्टर ने मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। मीराबाई चानू सलमान खान की फैन हैं और अपने इंटरव्यू में इस बात का जिक्र कर चुकी हैं, सलमान को जब ये बात पता चली तो एक्टर ने मीराबाई को बुलाया और उनसे मुलाकात की। सलमान ने सोशल मीडिया पर मीराबाई चानू संग तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- सिल्वर मेडल विजेता के लिए शुभकामनाएं, मीराबाई चानू आपसे प्यारी मुलाकात, हमेशा शुभकामनाएं!
Related Stories
संजय दत्त के बर्थडे पर सलमान खान ने थ्रोबैक फोटो शेयर कर दी बधाई
26 साल की मीराबाई ने महिलाओं की 49 किग्रा कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता है। पिछले साल वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते टोक्यो ओलंपिक 2020 एक साल के लिए टाल दिया गया था।
मीराबाई चानू ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था- सलमान खान मुझे बहुत पसंद हैं उनकी बॉडी स्ट्रक्चर, सब पसंद है।

मीराबाई चानू को उनके फेवरेट हीरो सलमान खान से मिली जीत की बधाई, बोले- आप तो असली दबंग निकलीं...
जब मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीता तब सलमान खान ने ट्विटर पर चानू को बधाई देते हुए कहा, "आज देश की सुपरस्टार बनने पर मीराबाई चानू को बधाई! आपने हमें गौरवान्वित किया है!! आप तो असली दबंग निकली!"