1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 15: करीना कपूर और रणबीर कपूर को बिग बॉस में देखना चाहते हैं होस्ट करण जौहर

Bigg Boss 15: करीना कपूर और रणबीर कपूर को बिग बॉस में देखना चाहते हैं होस्ट करण जौहर

 Published : Jul 31, 2021 01:33 pm IST,  Updated : Jul 31, 2021 01:38 pm IST

बिग बॉस ओटीटी के होस्ट करण जौहर को लगता है कि इस शो के लिए रणबीर कपूर और करीना कपूर खान दो बहुत ही दिलचस्प कंटेस्टेंट्स होंगे।

Karan Johar- India TV Hindi
Bigg Boss 15: करीना कपूर और रणबीर कपूर को बिग बॉस में देखना चाहते हैं होस्ट करण जौहर Image Source : INSTAGRAM/KARAN JOHAR

देश का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस एक बार फिर अपने नए सीजन के साथ दर्शकों को मनोरंजन के रोलर कोस्टर राइड पर ले जाने वाला है। विवादों से लेकर लव अफेयर्स के ड्रामों तक, शो में सब कुछ है। इस रियलिटी शो में देश के चर्चित फिल्मों और टीवी के हस्तियों को एक घर में बंद रखने और 24 घंटों तक कैमरे के सामने की जाने वाली एक्टिविटी को दर्शकों के सामने पेश करने का कॉन्सेप्ट है।

जब आप बॉलीवुड हस्तियों के साथ 'बिग बॉस' के बारे में सोचते हैं, तो आपके दिमाग में कौन से चहेरे आते हैं? बहरहाल, करण जौहर को लगता है कि इस शो के लिए रणबीर कपूर और करीना कपूर खान दो बहुत ही दिलचस्प कंटेस्टेंट्स होंगे।

Bigg Boss OTT House: करण जौहर के शो की पहली तस्वीरें आईं सामने

जब से 'बिग बॉस ओटीटी' की घोषणा हुई है, तब से कयासों का दौर शुरू हो गया है कि कौन से कंटेस्टेंट इस शो में भाग लेंगे।

बिग बॉस 15 के पहले कंटेस्टेंट का हुआ खुलासा, ये मशहूर सिंगर होंगी सलमान खान के शो का हिस्सा

जहां दर्शक सितारों की सूची के सामने आने का इंतजार कर रहे हैं, वहीं शुक्रवार को नेहा भसीन का नाम शो के अपकमिंग सीजन की पहली कंटेस्टेंट के तौर पर सामने आया है. अगले कुछ दिनों में, इस साल के सीज़न के लिए मेहमानों की लाइन-अप सामने आएगी।

करण को हाल ही में वूट पर 'बिग बॉस' के आगामी सीज़न के डिजिटल एपिसोड की मेजबानी के लिए चुना गया था। इस महीने की शुरुआत में, लोकप्रिय रियलिटी टीवी शो के निर्माताओं ने घोषणा की कि 'बिग बॉस 15' को इसके टेलीविजन प्रीमियर से पहले ओटीटी पर लॉन्च किया जाएगा।

सुपरस्टार सलमान खान, जो एक दशक से अधिक समय से इस शो को होस्ट कर रहे हैं, ने कुछ दिनों पहले 'बिग बॉस ओटीटी' के एक नए प्रोमो को लॉन्च किया।

करण ने सलमान की जगह नहीं ली है। कथित तौर पर, वह वूट पर कुछ एपिसोड की मेजबानी करेंगे, और फिर 'दबंग' स्टार नए सीज़न के टेलीविज़न वर्जन की मेजबानी करेंने। 

'बिग बॉस ओटीटी' का प्रीमियर 8 अगस्त को वूट पर होगा।

(इनपुट-ANI)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन