1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. देखिए सलमान खान ने अर्पिता की प्रेगनेंसी की खबरों पर क्या कहा

देखिए सलमान खान ने अर्पिता की प्रेगनेंसी की खबरों पर क्या कहा

 Published : Sep 23, 2015 12:26 pm IST,  Updated : Sep 23, 2015 12:38 pm IST

नई दिल्ली- कल तक हर तरफ ये खबर आ गई थी कि सलमान खान की प्यारी बहन अर्पिता खान प्रेगनेंट हैं। इन सबकी शुरूआत तब हुई थी जब एक वेबसाइट ने अर्पिता के पिता सलीम

देखिए सलमान खान ने...- India TV Hindi
देखिए सलमान खान ने अर्पिता की प्रेगनेंसी पर क्या कहा

नई दिल्ली- कल तक हर तरफ ये खबर आ गई थी कि सलमान खान की प्यारी बहन अर्पिता खान प्रेगनेंट हैं। इन सबकी शुरूआत तब हुई थी जब एक वेबसाइट ने अर्पिता के पिता सलीम खान के बयान के लेकर उनकी प्रेगनेंसी की खबर की पुष्टि की थी जिसमें कहा गया था, “हां, ये हमारे लिए खुशियों का समय है क्योंकि अर्पिता जल्द ही एक नन्हे मेहमान को दुनिया में लाने वाली हैं।” हालाकि बाद में जब किसी दूसरे मीडिया चैनल ने सलीम खान से इस बात की पुष्टि करनी चाही तो उनका कहना था, “हमारे यहां ये रिवाज नहीं है और ये सब बाते हम करते नहीं हैं।”

वहीं दूसरी तरफ अर्पिता खान जो सोशल नेटवर्किंग साइट पर एक्टिव रहती है, उन्होंने न ही इस बात की पुष्टि की है और न ही इसे सिरे से नकारा है। और अब आखिरकार जिसकी प्रतिक्रिया का सबको इंतजार था वो भी सामने आया है। जी हां, सलमान खान ने कलर्स के शो ‘सुरों के रंग, कलर्स के संग’ में मीडिया से बात करते हुए अपना रिएक्शन दिया। एक मीडियाकर्मी के ये पूछे जाने पर कि सुना है कि ‘खान’ खानदान में जल्द ही एक छोटी बच्ची की किलकारी सुनने को मिलेगी, इसके जवाब में सलमान खान हंसते हुए वहां से चले गए।

ये भी पढ़ें- सलमान फिर बनेंगे मामू जान, अर्पिता खान हैं प्रेगनेंट

खैर जो भी कहिए सलमान खान ने भी इस खबर पर अपनी मोहर तो नहीं लगाई लेकिन इसे सिरे से नकारा भी। अगली स्लाइड में वीडियो में देखिए सलमान खान ने कैसे इस खबर पर अपनी बात को रखा।

Salman

सलमान जल्द ही शो बिग बॉस 9 को होस्ट करते हुए नजर आएंगे वहीं उनकी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' भी दिवाली पर रिलीज के लिए तैयार है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन