1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Confirmed- सलमान फिर बनेंगे मामू जान, अर्पिता खान हैं प्रेगनेंट

Confirmed- सलमान फिर बनेंगे मामू जान, अर्पिता खान हैं प्रेगनेंट

 Published : Sep 22, 2015 11:54 am IST,  Updated : Sep 22, 2015 02:40 pm IST

नई दिल्ली- सलमान खान के घर गणेश चतुर्थी का जश्न भले ही खत्म हो गया है लेकन सेलीब्रेशन का दौर जारी रहेगा क्योंकि मीडिया खबरों के अनुसार सलमान खान की बहन अर्पिता खान गर्भवती है।

सलमान फिर बनेंगे मामू...- India TV Hindi
सलमान फिर बनेंगे मामू जान, अर्पिता खान हैं प्रेगनेंट?

नई दिल्ली- सलमान खान के घर गणेश चतुर्थी का जश्न भले ही खत्म हो गया है लेकन सेलीब्रेशन का दौर जारी रहेगा क्योंकि मीडिया खबरों के अनुसार सलमान खान की बहन अर्पिता खान गर्भवती है। एक वेबसाइट के मुताबिक अर्पिता खान जो आयुष शर्मा से शादीशुदा हैं वो प्रेगनेंट हैं और 2016 के पहले क्वार्टर में वो एक बच्चे को जन्म दे सकती हैं। वहीं अर्पिता के पिता सलाम खान ने एक वेबसाइट के दिए गए इंटरव्यू में इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा ही कि, "हां, हमारे परिवार के लिए फिर से जश्न का समय है, अर्पिता प्रेगनेंट हैं।"

हमें उम्मीद हैं कि सलमान खान सहित आयुष का पूरा परिवार इस खबर से काफी खुश होगा और जब इस खबर की पुष्टि हो गई है तो हम अर्पिता और आयुष के परिवार वालों को ढ़ेर सारी शुभकामनाएं देते हैं।

हम सभी जानते हैं कि सलमान खान के लिए अर्पिता खान कितनी खास है। पिछले ही वर्ष ‘बजरंगी भाईजान’ के अभिनेता ने अपनी प्यारी सी बहन की धूमधाम से शादी की थी। शादी के बाद भी अर्पिता उनके कई सारों कार्यों में उनका सहयोग करती हैं। हाल ही अर्पिता अपने पूरे परिवार के साथ सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गणेश चतुर्थी मनाते हुए दिखी थी।

ये भी पढ़ें- सलमान खान, परिणीति, शिल्पा ने किया गणपति का स्वागत

अर्पिता हाल ही में सिद्दीविनायक मंदिर के दर्शन करने भी गई थी। अब अगर अर्पिता की प्रेगनेंसी की खबर सच है तो सलमान खान तैयार हैं फिर से मामू जान बनने के लिए। फिलहाल सलमान अपनी फिल्म प्रेम रतन धन पायो की शूटिंग में व्यस्त है औप जल्द ही वो कॉन्ट्रोवर्शियल रियेलिटी शो बिग बॉस 9 को होस्ट करते हुए भी नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन