नई दिल्ली: सुपरस्टार सलमान खान अपनी आगामी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' का अगला गीत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जारी करेंगे। बॉलीवुड 'दबंग' स्टार बुधवार को यहां अपनी सह-कलाकार सोनम कपूर के साथ शीर्षक गीत 'आज उनसे' जारी करने जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 9: सलमान की मर्जी से प्रतिभागी होते हैं एलीमिनेट?
बयान के मुताबिक, सलमान और सूरज बड़जात्या ने 16 साल बाद फिल्म में एक साथ काम किया है। सलमान दिल्ली में गीत का अनावरण करने के लिए उत्सुक हैं। वहीं फिल्म कार्यक्रम के दौरान पूरी टीम के साथ शहर के दौरे पर निर्माता भी शामिल हैं।
सितारों द्वारा संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने के बाद गीत जारी किया जाएगा। 'प्रेम रतन धन पायो' एक पारिवारिक ड्रामा है, फिल्म में अनुपम खेर और नील नितिन मुकेश अपने अभिनय के जलवे बिखेरेंगे।
यह फिल्म 12 नवंबर को प्रदर्शित होगी।