नई दिल्ली: कलर्स चैनल के सबसे लोकप्रिय शो ‘बिग बॉस 9’ के घर से हर हफ्ते किसी एक प्रतिभागी को एलीमिनेट कर दिया जाता है। लेकिन इस बार बिग बॉस के शो में ऐसा कुछ हो रहा है जैसा अब तक किसी भी रियलिटी शो में देखने को नहीं मिला। बिग बॉस घर में अब तक हम जिस भी प्रतिभागी को वोट आउट होते हुए देखते आए हैं उसका कारण सिर्फ दर्शकों की वोट्स नहीं होते।
हैरान करने वाले खबरों में पता चला है कि जो प्रतिभागी घर से बाहर निकाला जाता है वो सिर्फ वोट्स के आधार पर या चैनल के निर्णय पर निर्भर नहीं होता। उसमें शो के होस्ट सलमान खान का निर्णय भी शामिल होता है।
इसे भी पढ़े:- Bigg Boss 9: किश्वर को बनाया गया ‘pet dog’, प्रिंस ने दी ऋषभ को चेतावनी
खबरों की मानें तो सभी वोट्स की गिनती होने के बाद सलमान भी शो की टीम के साथ बैठते हैं और एलीमिनेट हुए सभी प्रतिभागियों की पर्फारमंस पर विचार-विमर्श करते हैं। इसके बाद जो भी एलीमिनेटेड कंटेस्टेंट शो को ज्यादा टीआरपी देता है उसे शो में रख लिया जाता है और कमजोर कड़ी को घर से बाहर निकाल दिया जाता है।
पिछले हफ्ते घर से बाहर हुए प्रतिभागी अरविंद वेगड़ा ने भी इस प्रक्रिया के बारे में कहा है, “चैनल जानता है कि शो में कौन ठीक से अपना काम कर रहा है और कौन नहीं। इस शो का मक्सद ही रहा है कि किसी भी हाल में बस कॉन्ट्रोवर्सी बनाना। तो हो सकता है कि मैं बिग बॉस के घर में फिट नहीं बैठा हूं। क्योंकि मुझे नहीं लगता कि मैं कम वोट मिलने के कारण शो से बाहर हुआ हूं।”
इस जानकारी के मिलने के बाद से पता चलता है कि एक्स कपल रह चुके अंकित गेरा और रूपल त्यागी को शो से क्यों इतनी जल्दी बाहर कर दिया गया। क्योंकि ये दोनों न तो घर के अंदर अपने ब्रेकअप के बारे में कोई बात कर रहे थे और न ही एक-दूसरे के बारे में कुछ कह रहे थे। शो में वो खास रुचि भी नहीं दिखा रहे थे। इनके कारण शो में कोई खास टीआरपी भी नहीं आ रही थी।
लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि सलमान खान और चैनल अपने बहुमूल्य वोट्स देने वाले लाखों-करोड़ो लोगों के साथ कोई धोखा कर रहे हैं। आप बताइए इस बारे हमें।