नई दिल्लीः ऋषभ सिन्हा के सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो ‘बिग बॉस 9’ में एंट्री करने से घर की सुख-शांति तो जैसे खत्म ही हो चुकी है। कल ही वो सबके रडार में आ गए थे और नॉमिनेशन के वक्त भी वो सभी के पहले विकल्प बन गए थे। धीरे-धीरे वो सभी की आंखों का कांटा बनते जा रहे हैं और आज 23वें दिन वो हद पार करने वाले हैं।
ये भी पढ़ें- कीथ और रोशेल दिखे पूल में रोमांस करते हुए
बिग बॉस द्वारा दिए गए नए टास्क में आज घरवालों को होटल स्टाफ बनाया जाएगा वहीं ऋषभ और मंदाना इस होटल में गेस्ट होंगे। टास्क में ये गेस्ट होटल के स्टाफ के खिलाफ खड़े नजर आएंगे वहीं स्टाफ बने बाकी सभी प्रतिभागियों को उन्हें शिकायत का एक भी मौका नहीं देना है।
टास्क के दौरान ऋषभ एक शर्मसार कर देने वाला काम किश्वर को देते हैं। वो उन्हें एक पालतू कुत्ता बनाते है जिसपर वो हड्डी भी फेंकते हैं। अब काम ऐसा हो तो सभी घरवालों को गुस्सा आना लाजमी है। किश्वर के ब्वाएफ्रैंड सुय्यश की आंखों में तो आंसू भी आ जाते हैं।
प्रिंस नरुला, युविका मिलकर सुय्यश को सहारा देते हैं और भरोसा दिलाते हैं कि वो इसका बदला लेकर रहेंगे।

वहीं थोड़ी देर बाद प्रिंस बड़े ही सलीके से ऋषभ को ये टास्क खत्म होने के बाद उन्हें डोज देने की चेतावनी देते हैं। प्रिंस साफ-साफ ऋषभ से कहते है कि, “अभी वो बंधे हैं, और आप हमारे गेस्ट हैं, जब आप हमारे गेस्ट नहीं रहेंगे तब आपको कहने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आपको ओवरडोज दिए जाएंगा।”
प्रिंस आगे कहते है, “गेम ऑन हो चुका है।” कई मायने में बिग बॉस का 23वां दिन रोमांचक होने वाला है।