मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'ट्यूबलाइट' को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता बनी हुई है। कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म को अब ट्विटर पर ईमोजी मिला है। कबीर ने मंगलवार को ट्विटर पर ईमोजी शेयर करते हुए लिखा, "यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 'ट्यूबलाइट' पहली बॉलीवुड फिल्म है, जिसे अपने किरदार का ईमोजी मिला है। 'ट्यूबलाइट'! सलमान खान।"
ईमोजी में सलमान 'ट्यूबलाइट' के अपने पोज में नजर आ रहे हैं, जिसमें वह सलाम करते नजर आ रहे हैं और उनकी गर्दन पर जूता लटका है। सलमान ने भी कबीर के ट्वीट के जवाब में लिखा, "कबीर खान ट्विटर को पूरा रोशन कर देगा अब यह 'ट्यूबलाइट' का ईमोजी।" राजामौली की ‘बाहुबली 2’ को लेकर बोले रणवीर सिंह
'ट्यूबलाइट' में सलमान और कबीर खान ने तीसरी बार साथ काम किया है। इससे पहले ये दोनों 'एक था टाइगर' और 'बजरंगी भाईजान' में भी साथ काम कर चुके हैं। इनकी जोड़ी की पिछली दोनों ही फिल्मों को दर्शकों से खूब सराहना भी हासिल हुई थी। बता दें कि इस फिल्म में सलमान के साथ चीन की अभिनेत्री और सिंगर झू झू भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म 23 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।