1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक साथ एक मंच पर दिखेंगे सलमान खान के 3 अलग-अलग रूप, जानिए कैसे?

एक साथ एक मंच पर दिखेंगे सलमान खान के 3 अलग-अलग रूप, जानिए कैसे?

 Published : Jul 20, 2017 07:17 pm IST,  Updated : Jul 20, 2017 07:19 pm IST

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान बिग जी एंटरटेनमेंट अवार्ड-2017 में तीन अलग-अलग अवतारों में प्रस्तुति देते नजर आएंगे।

salman khan- India TV Hindi
salman khan Image Source : PTI

मुंबई: जल्द ही जी टीवी एक अवॉर्ड शो का आयोजन करने जा रहा है। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान बिग जी एंटरटेनमेंट अवार्ड-2017 में तीन अलग-अलग अवतारों में प्रस्तुति देते नजर आएंगे। बयान के मुताबिक, पुरस्कार समारोह के पहले संस्करण में अपने नृत्य से दर्शकों को रोमांचित कर चुके सलमान इस वर्ष तीन अलग-अलग अवतार में प्रस्तुति देते दिखेंगे।

​शाहरुख ने किया खुलासा, सलमान से कैमियो करवाना था आसान

अपने पहले अवतार में सलमान रोमांटिक अंदाज में कई रोमांटिक गीतों पर थिरकते दिखाई देंगे। दूसरे अवतार में वह 'बेबी को बेस पंसद है' और 'हुड हुड दबंग' जैसे गीतों पर बच्चों की तरह डांस करते दिखेंगे। तीसरे अवतार से सलमान दर्शकों को चौंकाने वाले हैं।

घुड़सवारी सीख रहे हैं सलमान खान

बिग जी एंटरटेनमेंट अवार्ड-2017 टीवी पर 13 अगस्त को प्रसारित किया जाएगा। फिल्मकार करण जौहर और अभिनेता-हास्य अभिनेता सुनील ग्रोवर इसकी सह-मेजबानी करेंगे।

हाल ही में सलमान खान आईफा अवॉर्ड शो में भी डांस करते नजर आए थे। सलमान और वरुण ने टन टना टन टन टन तारा पर खूब ठुमके लगाए थे।

(इनपुट: आईएनएस)

इसलिए बड़े पर्दे से गायब हो गईं सलमान की हीरोइन भाग्यश्री

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन