1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान-सोनम पहुंचे 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सेट पर, देखिए तस्वीरे

सलमान-सोनम पहुंचे 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सेट पर, देखिए तस्वीरे

 Published : Nov 02, 2015 04:52 pm IST,  Updated : Nov 02, 2015 05:36 pm IST

नई दिल्ली: सलमान खान और सोनम कपूर आज कल अपनी आगामी फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ का प्रचार करने में व्यस्त हैं। इसी के चलते अब वह जा पहुंचे सब टीवी के सबसे लोकप्रिय शो

सलमान-सोनम पहुंचे...- India TV Hindi
सलमान-सोनम पहुंचे 'तारक मेहता...' के सेट पर

नई दिल्ली: सलमान खान और सोनम कपूर आज कल अपनी आगामी फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ का प्रचार करने में व्यस्त हैं। इसी के चलते अब वह जा पहुंचे सब टीवी के सबसे लोकप्रिय शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सेट पर। यहां उन्होंने दयाबेन और गोकुलधाम सोसयटी वालों के साथ खूब धूम-धाम से दिवाली का त्योहार मनाया और साथ ही अपनी पारिवारिक फिल्म ‘प्रेम रतन…’ के बारे में भी लोगों को जानकारी दी।

सलमान और सोनम शो में सभी लोगों के घर मिठाईयां लेकर पहुंचे और सबका मुंह मीठा करवाया।

इसे भी पढ़े:- सलमान खान को किस बात का है मलाल

शो में दयाबेन की भूमिका निभाने वाली दिशा वकानी ने कहा कि, “सलमान और सोनम के साथ शूटिंग करने में बहुत मजा आया। हम सबने सलमान के साथ उनकी फिल्म के गाने पर गरबा किया और उन्होंने हमें दिवाली की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दीं।”

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब सलमान ‘तारक मेहता...’ के सेट पर पहुंचे हैं। इससे पहले भी वह 2011 में आई अपनी फिल्म ‘रेडी’ का प्रचार करने के लिए इस लोकप्रिय शो में जा पहुंचे थे। सोनम के लिए यह पहला मौका था जब वह ‘तारक मेहता…’ के सेट पर आई थीं।

सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ दिवाली के खास मौके पर 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में सलमान लंबे समय के बाद अपने एवरग्रीन प्रेम के किरदार में नजर आएंगे। सूरज बड़जात्या और दबंग खान लगभग 16 वर्षों के बाद एक बार फिर किसी फिल्म के लिए साथ आए हैं।

फिल्म में सलमान और सोनम के अलावा अनुपम खेर, नील नितिन मुकेश, स्वरा भास्कर, दीपक डोबरियाल और अरमान कोहली भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

india tv

अगली स्लाइड में देखिए सलामन-सोनम को गोकुलवासियों के साथ मस्ती करते हुए:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन