फाइनल रिएक्शन
फिल्म ‘सनम रे’ एक रोमांटिक फिल्म है इसके साथ ही यह एक साफ संदेश भी देती है जो कहता है अपनी व्यस्त जिंदगी में थोड़ा ठहराव लाएं, अपने दिल की सुननी चाहिए और हर पल का आनंद लेना चाहिए। जिंदगी में प्यार की कहानी के लिए दिल की इबारत को पढ़ना भी जरूरी होता है, जहां तक प्यार की बात है तो वह तो बस आहिस्ता -आहिस्ता आंखो से होता हुआ दिल तक असर कर ही जाता है, ये आप पर है की उसकी गूंज को पकड़ पाते है या नहीं क्योंकि प्यार रुपी धूप का टुकड़ा जितना खूबसूरत होता है उसका बिछोह उतना ही दर्द देने वाला।
यह फिल्म युवाओं को पसंद आएगी,अगर आप सिंपल कहानी के साथ कुछ ताजगी भरे गीत के साथ कुछ पल बिताना चाहते हैं तो आप यह फिल्म देखने जा सकते हैं।