1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. परिवार के साथ ताज महल देखने पहुंचे संजय दत्त

परिवार के साथ ताज महल देखने पहुंचे संजय दत्त

 Published : Mar 12, 2017 11:38 am IST,  Updated : Mar 12, 2017 11:39 am IST

आगरा में अपनी आने वाली फिल्म 'भूमि' की शूटिंग कर रहे अभिनेता संजय दत्त वक्त निकालकर परिवार के साथ ताजमहल का दीदार करने पहुंचे।

sanjay dutt manyata dutt- India TV Hindi
sanjay dutt manyata dutt

आगरा: आगरा में अपनी आने वाली फिल्म 'भूमि' की शूटिंग कर रहे अभिनेता संजय दत्त वक्त निकालकर परिवार के साथ ताजमहल का दीदार करने पहुंचे। अपने फोटोग्राफी कौशल को धार देते हुए संजय ने ताजमहल की शानदार तस्वीरें अपने कैमरे में कैद की हैं।

फिल्म सेट के सूत्रों ने कहा कि इससे पहले वह परिवार के साथ ताजमहल देखने गए थे। अभिनेता ने अपने डीएसएलआर कैमरे और अपने फोन से बेहतरीन तस्वीरें लेने की कोशिश की। सूत्रों ने कहा, "अभिनेता ने शूटिंग के बीच भी ताजमहल के बेहतरीन दृश्य के लिए एक खास जगह तलाश कर ली थी।"
संजय दत्त फिल्म 'भूमि' से अपनी वापसी कर रहे हैं। फिल्म 'भूमि' का निर्देशन उमंग कुमार कर रहे हैं।

​आगे स्लाइड में देखें संजय दत्त और उनके परिवार की कुछ और तस्वीरें...

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन