मुंबई: हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी लगातार सुर्खियों में रहती हैं, उनके डांस वीडियो लोगों को खूब पसंद और शेयर किये जाते हैं। सपना कै चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है। बिग बॉस ने उन्हें और मशहूर कर दिया। स्टेज शो के अलावा अब उन्हें फिल्मों में भी मौके मिलने लगे और उनके फैंस हरियाणा के अलावा अब देश भर में हो गए। लेकिन सपना अपनी जड़ों को नहीं भूली हैं, वो आज भी स्टेज शो करती हैं और अपने ठुमकों से लोगों को दीवाना बनाती हैं। हाल ही में एक स्टेज शो जब सपना कर रही थीं, उनका एक फैन भीड़ में से खड़ा हो गया और उनके साथ डांस करने लगा।
Related Stories
सपना स्टेज पर लाखों लोगों के बीच हरियाणवी गाने बोल तेरे मीठे मीठे पर डांस कर रही थीं। सपना ने जब अपने फैन को डांस करते देखा तो एक पल के लिए वो रुक गईं और हंसने लगी, लेकिन फिर वो डांस करने लगी। उनके साथ उनका फैन भी ठुमके लगाता रहा, देखिए वीडियो...
सपना को बॉलीवुड से भी खूब ऑफर मिल रहे हैं, इसके अलावा उन्हें स्टेज शो के लिए भी जगह-जगह से बुलाया जाता है। यूट्यूब पर भी उनके म्यूजिक वीडियो आते रहते हैं।
Also Read:
दीपिका और रणवीर ने खरीदा 50 करोड़ का फ्लैट, जल्द होंगे शिफ्ट
रणवीर-दीपिका की शादी में शामिल हुए ड्राइवर और बॉडीगार्ड, बॉलीवुड में किसी को नहीं मिला न्यौता