नई दिल्ली: रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म "दिलवाले" की शूटिंग लगभग पूरी होने ही वाली है। शाहरुख खान और काजोल सहित दिलवाले की पूरी टीम फिल्म की शूटिंग के लिए काफी लंबे समय से बुल्गारिया में व्यस्त है। फिल्म में बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी मतलब शाहरुख और काजोल एक बार फिर से साथ में काम करते हुए नजर आएंगे।
बुल्गारिया में शूटिंग करते हुए काजोल और शाहरुख की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई है। इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फिल्म में शाहरुख-काजोल की पिछली फिल्मों की तुलना में कुछ अलग दिखाने की कोशिश की जा रही है।
अगली स्लाइड से देखिए दिलवाले के behind the scenes-