नई दिल्ली: बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा और सामाजिक कार्यकर्ता शबाना आजमी ने हाल ही में अपनी निजी कार को छोड़कर दिल्ली मेट्रो की यात्रा की। इस बात की जानकारी खुद शबाना ने ट्विटर पर अपने फैंस को दी। उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह एयरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो में एक प्रशंसक के साथ नजर आ रही हैं। इसके साथ शबाना ने कैप्शन में लिखा, "एक जरूरी मुलाकात के लिए समय पर पहुंचने के लिए हवाईअड्डे से दिल्ली मेट्रो में यात्रा कर रही हूं। यह शानदार और स्वच्छ है।"
- अंगूरी भाभी के बाद अब ‘गोरी मेम’ भी 'भाबी जी...' को कहेंगी अलविदा!
- कैंसर से जूझ रहे हैं विनोद खन्ना, तस्वीर देख पहचान नहीं पाएंगे आप
- शाहरुख खान पहली बार निभाने जा रहे हैं ऐसा किरदार, तस्वीरें हुईं वायरल
शबाना इन दिनों फिल्मकार अपर्णा सेन के निर्देशन में बनी अपनी आगामी फिल्म 'सोनाटा' को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। कुछ वक्त पहले उन्होंने बताया था कि मुख्यधारा सिनेमा के जरिए परिवर्तन दिखाया जाना चाहिए क्योंकि यह संचार का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
शबाना की यह फिल्म पुरस्कार विजेता नाटककार महेश एलकंचवार के नाटक का रूपांतरण है और यह 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'सोनाटा' तीन अविवाहित महिलाओं के जीवन पर आधारित है।
फिल्म तीन दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें प्रोफेसर अरुणा चतुवेर्दी का किरदार अपर्णा सेन ने, बैंकर डोलोन सेन का किरदार शबाना आजमी ने और पत्रकार सुभद्रा पारेख का किरदार लिलेट दुबे ने निभाया है।