नई दिल्ली:- बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के जन्मदिन पर उनकी आगामी फिल्म ‘फैन’ का टीजर जारी किया गया था। और अब उनकी फिल्म का एक नया पोस्टर रिलीज किया गया है। इस पोस्टर में फैन बने गौरव सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर में उनके हाथ में एख ट्रॉफी भी दिख रही है।
फैन के इस दूसरे पोस्टर में भी गौरव एक कमरे में ही दिख रहे हैं जो हमने उनके पहले पोस्टर में देखा था। इस कमरे में चारो तरफ शाहरुख खान की तस्वीरे नजर आ रही हैं। यहां तक कि कम्प्यूटर की स्क्रीन पर भी शाहरुख की ही तस्वीर लगी है।
इसे भी पढ़े:- देखिए शाहरुख खान के सबसे बड़े ‘फैन’ की दुनिया
पहले पोस्टर में गौरव की सिर्फ पीठ नजर आ रही थी।
शाहरुख की फिल्म ‘फैन’ में शाहरुख खान एक सुपरस्टार आर्यन खन्ना और उनके प्रशंसक गौरव के किरदार में नजर आने वाले हैं।
इस फिल्म की खास बात यह है कि शाहरुख के फैन वाले किरदार में उनका लुक इतना ज्यादा बदल दिया गया है कि वह आसानी से पहचान में भी नहीं आ रहे हैं।
फिल्म में गौरव को आर्यन का सबसे बड़ा फैन दिखाया गया है जो अपने सुपरस्टार के बारे में कुछ गलत नहीं सुन सकता और लोगों से लड़ाई तक करने के लिए तैयार हो जाता है।
फिल्म का टीजर भी काफी दिलचस्प है। जिसने लोगों में फिल्म के लिए उत्सुकता बढ़ा दी है। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी शाहरुख की फिल्म ‘फैन’ अगले वर्ष 15 अप्रैल 2016 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
इसके अलावा शाहरुख खान, रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'दिलवाले' में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में वह 5 साल बाद काजोल के साथ एक बार फिर से रोमांस करते हुए दिखेंगे। फिल्म में शाहरुख और काजोल के अलावा कृति सेनन और वरुण धवन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
दिलवाले इसी वर्ष क्रिसमस के खास मौके पर 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अगली स्लाइड में देखिए 'फैन' का टीजर:-