1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. देखिए शाहरुख खान के सबसे बड़े ‘फैन’ की दुनिया

देखिए शाहरुख खान के सबसे बड़े ‘फैन’ की दुनिया

 Published : Oct 27, 2015 05:51 pm IST,  Updated : Oct 27, 2015 08:54 pm IST

नई दिल्ली:- शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘फैन’ का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है जिसे देखकर कहा जा सकता है कि अगर कोई सुपरस्टार है तो वह सिर्फ शाहरुख खान ही हैं, यहां

देखिए शाहरुख के सबसे...- India TV Hindi
देखिए शाहरुख के सबसे बड़े ‘फैन’ की दुनिया

नई दिल्ली:- शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘फैन’ का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है जिसे देखकर कहा जा सकता है कि अगर कोई सुपरस्टार है तो वह सिर्फ शाहरुख खान ही हैं, यहां हर तरफ शाहरुख की तस्वीरें नजर आ रही है। पोस्टर में किंग खान का सबसे बड़ा फैन गौरव अपने कमरे में पीठ करके खड़ा हुआ है, हालांकि अभी गौरव का लुक सामने नहीं आया है।

यह पोस्टर फिल्म फैन के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है। पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा गया है, "फैन के बिना कोई स्टार नहीं है, स्टार के बिना कोई फैन नहीं है। आ गया है सबसे बड़ा फैन, गौरव!"

इसे भी पढ़े:- शाहरुख खान की 'फैन' का लोगो जारी

india tv

पोस्टर में गौरव एक कमरे में खड़ा दिख रहा है, यहां शाहरुख के फिल्मी करियर के शुरुआत से अब तक की सभी तस्वीरें दिख रही हैं, यहां शाहरुख की पहली फिल्म से लेकर अब तक की सभी तस्वीरें दिख रही हैं। यहां तक की कमरे में रखे हुए कम्प्यूटर की स्क्रीन पर भी शाहरुख की ही तस्वीर नजर आ रही है।

शाहरुख खान ने पोस्टर पर रिट्विट करते हुए इसके साथ कैप्शन लिखा है, "ओ हो अब भी पीठ!! अगर यह फैन मुझसे प्यार करता है तो पलटकर जरुर देखेगा... पलट..पलट..पलट ना यार"

india tv

कुछ वक्त पहले ही फिल्म की एडिटर नम्रता राव ने फिल्म को लेकर खुलासा किया था कि फैन एक थ्रिलर फिल्म है जिसमें गौरव अपने फेवरेट सुपरस्टार को पागलों की तरह प्यार करता है। तो क्या इसका मतलब हम ये समझे कि इस फिल्म में शाहरुख खान का 'डर' वाला अवतार दोबारा देखने को मिलेगा।

मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख, फैन और सुपरस्टार दोनों ही किरदारों में नजर आने वाले हैं। फिल्म में याना डी'क्रूज, श्रेया पीलगोंकर, अली फजल जैसे सितारे भी हैं। फिल्म अगले साल 15 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

अगली स्लाइड में देखिए फिल्म के कुछ खास लम्हें:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन