1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान को मुंबई के चॉल में देख फैंस हुए हैरान

शाहरुख खान को मुंबई के चॉल में देख फैंस हुए हैरान

 Published : Apr 08, 2015 07:29 pm IST,  Updated : Apr 08, 2015 07:30 pm IST

नई दिल्ली: बॉलिवुड के बादशाह शाहरूख खान अनगिनत दिलों की धड़कन है और फैन्स में उनकी दिवानगी का तो कोई जवाब नहीं। कुछ ऐसा ही दीवानगी देखने को मिली मुंबई के मरीन लाइन्स के पास

- India TV Hindi

नई दिल्ली: बॉलिवुड के बादशाह शाहरूख खान अनगिनत दिलों की धड़कन है और फैन्स में उनकी दिवानगी का तो कोई जवाब नहीं। कुछ ऐसा ही दीवानगी देखने को मिली मुंबई के मरीन लाइन्स के पास धोबी तलाव इलाके के चॉल में जहां वो बिना इक्तीला किए पहुंच गए। खबर आग की तरह फैली और देखते ही देखते शाहरूख की एक झलक पाने के लिए वहां लोंगो की भीड़ इक्कठा हो गई। शाहरूख के फैंस हैरान थे अपने चहेते स्टार की मौजूदगी से।

पहले तो लोगों को ये लगा कि वे किसी चैरेटी के चलते वहां आए है लेकिन दरअसल शाहरूख इस चॉल में अपनी आगामी बहुचर्चित फिल्म फैन की शुटिंग के लिए वहां पहुंचे थे। शाहरूख इस मौके पर फैन के पूरे क्रू के साथ मौजूद थे।

एक तरफ जहां स्टार के फैंस उन्हें चिअर कर रहे थे वहीं शाहरूख ने भी हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। इससे पहले शाहरूख इस फिल्म की शूटिंग के लिए लंदन में भी गए थे। हाल ही में वे वापस लौटे है। मुंबई लौटते ही शाहरुख अब फिल्म की बाकी शूटिंग मुंबई के चॉल में कर रहे हैं जहां का इलाका ज्यादातर झुग्गियों से घिरा हुआ है।

फैन में शाहरुख डबल रोल में नजर आएंगे। एक रोल में शाहरुख सुपरस्टार का किरदार अदा कर रहे हैं तो दूसरे रोल में सुपरस्टार के फैन बने हैं जो कि एक चॉल में रहता है।

इस फिल्म में शाहरुख के साथ एक्ट्रेस वाणी कपूर लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्दशन मनीष शर्मा कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन