1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान ने किया खुलासा, नए साल के मौके पर फैंस को देने जा रहे हैं ये गिफ्ट

शाहरुख खान ने किया खुलासा, नए साल के मौके पर फैंस को देने जा रहे हैं ये गिफ्ट

 Published : Jan 01, 2018 10:34 am IST,  Updated : Jan 01, 2018 10:34 am IST

सभी अपना नव वर्ष अलग अलग तरह से सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान भी अपने सभी फैंस को नए साल के मौके पर एक खास तोहफा देने जा रहे हैं। वहीं दूसरी और शाहरुख के साथ फिल्मकार आनंद एल.राय भी मिल गए हैं।

Shah Rukh Khan- India TV Hindi
Shah Rukh Khan

नई दिल्ली: नया साल शुरु हो चुका है, और दुनियाभर में जश्न के माहौल दिखाई दे रहा है। सभी अपना नव वर्ष अलग अलग तरह से सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान भी अपने सभी फैंस को नए साल के मौके पर एक खास तोहफा देने जा रहे हैं। वहीं दूसरी और शाहरुख के साथ फिल्मकार आनंद एल.राय भी मिल गए हैं। दरअसल शाहरुख पिछले कुछ वक्त से आनंद की अगली फिल्म को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अब वह अपनी इस फिल्म के नाम की घोषणा करने वाले हैं। सिर्फ इतना ही नहीं इसी के साथ वह अपनी फिल्म का पोस्टर भी जारी करने जा रहे हैं।

बता दें कि शाहरुख और आनंद ने रविवार को इस बात की जानकारी देते हुए ट्वीट किया था कि वह नए साल के मौके पर अपनी फिल्म का नाम बताने जा रहे हैं। इसके अलावा अनुष्का ने बताया कि, "नए साल का असली गिफ्ट तो शाम को 5 बजे मिलने वाला है।" इसके बाद से ही अब फैंस के बीच फिल्म के फर्स्ट लुक को लेकर काफी उत्सुकता बनी हुई है।

गौरतलब है कि इस फिल्म में शाहरुख खान एक बौने शख्स का किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं। फिल्म में किंग खान के साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी मुख्य किरदार निभाती हुई दिखाई देंगी। अनुष्का जल्द ही अपनी इस फिल्म की शूटिंग शुरु करने वाली हैं। बता दें कि इससे पहले इन तीनों को फिल्म 'जब तक है जान' में भी देखा जा चुका है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन