1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आखिरकार शाहिद को हुआ एहसास, भटक गए थे राह

आखिरकार शाहिद को हुआ एहसास, भटक गए थे राह

 Published : Jun 22, 2016 01:00 pm IST,  Updated : Jun 22, 2016 01:01 pm IST

शाहिद कपूर हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'उड़ता पंजाब' को मिली प्रशंसा से काफी खुश हैं। कभी बॉलीवुड के 'चॉकलेट ब्वॉय' कहलाने वाले शाहिद कपूर ने सिनेजगत में एक लंबा सफर तय किया है।

shahid- India TV Hindi
shahid

मुंबई: शाहिद कपूर हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'उड़ता पंजाब' को मिली प्रशंसा से काफी खुश हैं। फिलहाल वह इस फिल्म का सक्सेस पार्टी का मजा उठा रहे हैं। कभी बॉलीवुड के 'चॉकलेट ब्वॉय' कहलाने वाले शाहिद कपूर ने सिनेजगत में एक लंबा सफर तय किया है। उनका मानना है कि 'कमीने' में दमदार अदाकारी के बाद मानो वह अपनी राह से भटक गए थे। शाहिद ने अपनी हालिया रिलीज 'उड़ता पंजाब' की सक्सेस पार्टी में कहा, "मैं 'कमीने' फिल्म के बाद राह भटक गया था, इसलिए 'हैदर' के बाद मैं फिर वही गलती नहीं दोहराना चाहता था। मैं 'हैदर' के लिए मिले सम्मान एवं सराहना के बूते बेहतर भूमिकाएं चाहता था। मुझे खुशी है कि मुझे ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ा और मुझे 'उड़ता पंजाब' मिल गई।"

इसे भी पढ़े:- अब पाकिस्तान में भी 'उड़ता पंजाब' पर मचा बवाल, 100 कट के बाद होगी फिल्म रिलीज

'उड़ता पंजाब' रिलीज, शाहिद और आलिया ने ली राहत की सांस

उन्होंने कहा, "कमीने' करने के बाद मुझे अहसास हुआ कि युवा कुछ अलग देखना चाहते हैं। हालांकि हम नए प्रयोग करने से घबराते हैं।"

17 जून को रिलीज हुई अभिषेक चौबे निर्देशित 'उड़ता पंजाब' ने अपने पहले सप्ताहांत में 33.80 करोड़ रुपये की कमाई की। शाहिद की इस फिल्म को लेकर सेंसर बोर्ड ने काफी सीन्स पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने फिल्म में से करीब 89 कट लगाने का आदेश भी दिया था, जिसके बाद सेंसर बोर्ड और फिल्म के निर्देशक-निर्माताओं के बीच काफी बहस छिड़ गई थी। यह मामला बुंबई हाईकोर्ट तक जा पहुंचा था और आखिर में एक कट के साथ फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज रिलीज करने का अनुमति दे दी गई।

इस फिल्म के बाद शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रंगून' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन