1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'उड़ता पंजाब' रिलीज, शाहिद और आलिया ने ली राहत की सांस

'उड़ता पंजाब' रिलीज, शाहिद और आलिया ने ली राहत की सांस

 Written By: IANS
 Published : Jun 18, 2016 02:24 pm IST,  Updated : Jun 18, 2016 02:24 pm IST

विवादों में घिरी 'उड़ता पंजाब' के आखिरकार रिलीज होने के बाद अभिनेता शाहिद कपूर और आलिया भट्ट ने राहत की सांस ली है।

Udta Punjab- India TV Hindi
Udta Punjab

मुंबई: विवादों में घिरी 'उड़ता पंजाब' के आखिरकार रिलीज होने के बाद अभिनेता शाहिद कपूर और आलिया भट्ट ने राहत की सांस ली है। दोनों फिल्म को मिली शुरुआती प्रतिक्रिया को लेकर भी खुश हैं। लोगों की प्रतिक्रियाएं जानने के लिए सह-अभिनेता शाहिद और दिलजीत दोसांझ के साथ यहां एक सिनेमाघर में मौजूद आलिया ने कहा, "अब तक काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। हम केवल यह देखना चाहते थे कि इसे कैसी प्रतिक्रिया मिल रही है। हम बेहद खुश हैं कि फिल्म रिलीज हो गई।"

शाहिद ने कहा, "फिल्म को हर स्तर पर मुश्किलों का सामना करना पड़ा, इसे बनाने से लेकर CBFC (केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड) और उच्च न्यायालय तक जो कुछ भी हुआ। लेकिन फिल्म को जो प्रतिक्रिया मिली उसे देखते हुए आज खुशी का दिन है।"

शाहिद ने कहा, "हम बेहद खुश हैं। किसी भी फिल्म की रिलीज के बाद केवल दर्शकों को ही यह तय करने का हक है कि उन्हें कौन सी फिल्म पसंद है और कौन सी नहीं। फिल्म के लीक होने को लेकर हम बेहद डरे हुए थे, लेकिन अब जब शुरुआत अच्छी हुई है तो हम राहत महसूस कर रहे हैं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन