1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहिद कपूर को अपनी ये फिल्म नहीं है पसंद, करना चाहते हैं अपने करियर से डिलीट

शाहिद कपूर को अपनी ये फिल्म नहीं है पसंद, करना चाहते हैं अपने करियर से डिलीट

 Published : Jun 21, 2019 07:05 pm IST,  Updated : Jun 21, 2019 07:05 pm IST

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) का कहना है कि उन्होंने कुछ बुरी फिल्में की हैं और वो इस फिल्म को अपने करियर से डिलीट कर देना चाहते हैं।

Shahid Kapoor- India TV Hindi
Shahid Kapoor Image Source : INSTAGRAM

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) का कहना है कि उन्होंने कुछ बुरी फिल्में की हैं और वो फिल्म 'शानदार' को अपने करियर से डिलीट कर देना चाहते हैं। शाहिद ने टीवी शो By Invite Only में ये बातें कहीं। उनके साथ 'कबीर सिंह' की उनकी को-स्टार कियारा आडवाणी भी थीं। शाहिद के करियर के बारे में बात करते हुए कियारा ने कहा- ''मैं शानदार की फैन नहीं हूं।''

शाहिद ने इस बात पर सहमति जताते हुए कहा- ''अगर मैं कर सकता तो अपने करियर से शानदार को डिलीट कर देता। आज के जेनरेशन का कोई भी एक्टर ये दावा नहीं कर सकता कि उसकी बुरी फिल्म ने अच्छा किया क्योंकि वो उसमें था। मेरे फैंस बहुत लॉयल हैं। मैं रोज़ उनका शुक्रिया अदा करता हूं। मैंने सच में कुछ बुरी फिल्में की हैं।''

'शानदार' 2015 में रिलीज़ हुई थी। इसमें शाहिद के साथ पंकज कपूर और आलिया भट्ट भी थीं। फिल्म रिलीज़ होने के पहले इसे लेकर बहुत क्रेज़ था, लेकिन फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई थी।

पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच संतुलन बनाए रखने के सवाल पर दो बच्चों के पिता शाहिद ने कहा- ''मुझे रोज़ अपने बच्चों के साथ समय बिताना होता है। एक समय के बाद मैं शूटिंग नहीं करता।''

आपको बता दें कि 'कबीर सिंह' 21 जून को रिलीज़ हुई है। इसे क्रिटिक्स का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। ये फिल्म तेलुगू हिट 'अर्जुन रेड्डी' का हिंदी रीमेक है।

Also Read:

Khandaani Shafakhana Trailer: सोनाक्षी सिन्हा की इस फिल्म का सब्जेक्ट है नया, कॉमेडी से भरपूर है ट्रेलर

Movie Review Kabir Singh: शाहिद कपूर का बेहतरीन प्रदर्शन, लेकिन ड्रग एडिक्ट और स्टॉकर को जस्टिफाई करती है 'कबीर सिंह'

International Yoga Day 2019: सोहा अली खान की बेटी इनाया ने किया योग, देखें क्यूट तस्वीर

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन