1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऐश्वर्या के सामने नर्वस हुए शाहिद

ऐश्वर्या के सामने नर्वस हुए शाहिद

 Written By: IANS
 Published : Oct 03, 2015 06:59 pm IST,  Updated : Oct 03, 2015 08:26 pm IST

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर वर्तमान में डांस रियलीटी शो 'झलक दिखला जा रिलोडेड' में निर्णायक के रूप में नजर आ रहे हैं, जिसमें उन्हें 1999 की फिल्म 'ताल' की यादें साझा करने का मौका

ऐश्वर्या के सामने...- India TV Hindi
ऐश्वर्या के सामने नर्वस हुए शाहिद

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर वर्तमान में डांस रियलीटी शो 'झलक दिखला जा रिलोडेड' में निर्णायक के रूप में नजर आ रहे हैं, जिसमें उन्हें 1999 की फिल्म 'ताल' की यादें साझा करने का मौका मिला। 'ताल' फिल्म में सहायक नर्तक के रूप में नजर आए शाहिद ने बताया कि वह फिल्म की अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन से मिलने से पहले नर्वस हुए थे।

कार्यक्रम में शाहिद जब पिछले दिनों की यादें साझा कर रहे थे तो मेजबान मनीष पॉल ने शाहिद की वह तस्वीर दिखाई जिसमें वह फिल्म 'ताल' के 'कहीं आग लगे, लग जाए' गाने में ऐश्वर्य के पीछे हैं। तस्वीर में शाहिद, ऐश्वर्य का दुपट्टा पकड़े हुए हैं।

टेलीविजन चैनल कलर्स पर प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम में मलाइका अरोड़ा खान, गणेश हेगड़े और लॉरेन गॉटलीब भी निर्णायक दल के सदस्य हैं।

इसे भी पढ़े:- ऐश्वर्या राय ने कपिल शर्मा को वैन से बाहर निकलवाया?

ऐश्वर्य अपनी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जज्बा' में नजर आने वाली हैं। वह अपनी आगामी फिल्म को लेकर उत्साहित है, फिल्म में ऐश के साथ इरफान खान भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वह इस फिल्म में एक पुलिस अफसर का किरदार निभाएंगे। जज्बा में ऐश और इरफान के अलावा अतुल कुलकर्णी, जैकी श्रॉफ, चंदन रॉय सान्याल और शबाना आजमी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म 9 अक्टूबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी।

शाहिद कपूर जल्द ही विकास बहल के निर्देशन में बनी फिल्म 'शानदार' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में शाहिद ने जगजिंदर जोगिंदर नाम के एक वेडिंग प्लानर का किरदार निभाया है।

अगली स्लाइड में देखे फिल्म 'ताल' में कहा दिखें थे शाहिद कपूर और ऐश साथ:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन