1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान की अपकमिंग मूवी के लिए फाइनल हुईं नयनतारा, डबल रोल में दिखेंगे किंग खान- रिपोर्ट

शाहरुख खान की अपकमिंग मूवी के लिए फाइनल हुईं नयनतारा, डबल रोल में दिखेंगे किंग खान- रिपोर्ट

 Published : Jul 21, 2021 04:12 pm IST,  Updated : Jul 21, 2021 04:12 pm IST

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म में नयनतारा लीड एक्ट्रेस के रूप में फाइनल की गई हैं। फिल्म का निर्देशन साउथ निर्देशक एटली करेंगे।

shah rukh khan, nayanthara- India TV Hindi
शाहरुख खान की फिल्म में नयनतारा होंगी लीड एक्ट्रेस Image Source : INSTAGRAM/SHAH RUKH KHAN/NAYANTHARA

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान साउथ के मशहूर निर्देशक एटली की फिल्म में नजर आने वाले हैं, एक्टर ने फिल्म साइन कर ली है और शूटिंग कुछ महीनों में शुरू होने वाली है। इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस को लेकर नयनतारा का नाम सामने आ रहा था, अब इस खबर की पुष्टि हो गई है कि नयनतारा इस फिल्म में शाहरुख खान की लीड एक्ट्रेस होंगी। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म का प्रोडक्शन शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज करेगी। खबरों के मुताबिक एक्ट्रेस बोर्ड में आ चुकी हैं। इस फिल्म को एटली मल्टीलैंग्वेज में बनाना चाहते हैं। यह एक पैन इंडिया फिल्म होगी।

Hungama 2: रिलीज हुआ शिल्पा शेट्टी की फिल्म हंगामा 2 का टाइटल ट्रैक 'हंगामा हो गया'

फिल्म का प्री-प्रोडक्शन वर्क शुरू हो चुका है। लोकेशन, लुक टेस्ट, कास्टिंग आदि का काम शुरू हो चुका है। एटली के निर्देशन में बनने जा रही इस फिल्म में शाहरुख खान का डबल रोल होगा। नयनतारा का कैरेक्टर के बारे में जानकारी अभी सामने नहीं आई है। सूत्रों के अनुसार फिल्म पठान के लिए शाहरुख खान सिक्स पैक एब्स बनाएंगे जो अवतार एटली की फिल्म में भी बरकरार रहेगा। बॉडी टाइप भले ही सेम रहेगा लेकिन इस फिल्म में शाहरुख खान का लुक बिल्कुल अलग होगा। 

 रिलीज़ हुआ 'मिमी' फिल्म का नया गाना 'रिहाई दे', फिर से गूंजी एआर रहमान की मखमली आवाज़

एटली की फिल्म के अलावा शाहरुख खान राजकुमार हिरानी की फिल्म में भी नजर आएंगे जिसकी शूटिंग के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है। खबरों के मुताबिक एटली की फिल्म की शूटिंग पठान के बाद शुरू हो जाएगी। शाहरुख खान और नयनतारा को साथ देखने के लिए फैंस बेहद उत्साहित हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन