1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान ने पहली सैलरी से खरीदी थी लस्सी, उसमें भी मक्खी गिर गई..और फिर

शाहरुख खान ने पहली सैलरी से खरीदी थी लस्सी, उसमें भी मक्खी गिर गई..और फिर

 Published : Jan 21, 2020 12:22 pm IST,  Updated : Jan 21, 2020 12:22 pm IST

शाहरुख खान को पहली तन्ख्वाह के रूप में 50 रुपए मिले थे। उन्होंने आगरा के लिए एक ट्रेन टिकट खरीदा और बाकी बचे पैसों से खरीद ली एक गिलास लस्सी। 

shahrukh khan in dance plus show- India TV Hindi
डांस प्लस में शाहरुख खान ने खोला  पहली सैलरी का राज

सुपरस्टार शाहरुख खान ने भले ही पिछले साल कोई फिल्म न की हो लेकिन दर्शकों के जेहन में वो अब  भी बादशाह के तौर पर राज करते है। उनके फैंस लगातार उनसे अगली फिल्म अनाउंस करने की गुजारिश कर रहे हैं और शाहरुख ने संकेत भी दिए हैं कि वो राजकुमार हिरानी के साथ काम करने जा रहे हैं।

हाल ही में शाहरुख खान रेमो डिसूजा के डांस रियलटी शो डांस प्लस के सेट पर पहुंचे थे। शाहरुख खान ने यहां दर्शकों से काफी सारी बातें की जो काफी रोचक भी थी। शाहरुख खान ने इस शो पर अपनी पहली सैलरी, पहली सैर और रिटायरमेंट के प्लान को लेकर बातें की।

नवाबी अंदाज में रेमो डिसूजा के शो 'डांस प्लस 5' के सेट पर पहुंचे शाहरुख खान

शाहरुख खान ने बताया कि उन्हें पहली सैलरी पचास रुपए के रूप में मिली थी। बकौल शाहरुख ये उनके लिए काफी बड़ी बात थी और पचास रुपए  लेकर वो ताजमहल देखने निकल पड़े। इसके लिए उन्होंने आगरा के लिए ट्रेन का एक टिकट खरीदा और बचे पैसों से एक पिंक लस्सी खरीद ली। लस्सी खरीदने के बाद उन्होंने देखा कि लस्सी में मक्खी गिर गई है लेकिन शाहरुख बिना ज्यादा सोचे समझे वो लस्सी पी गए औऱ फिर पूरे रास्ते उल्टियां करते रहे। 

डांस के प्रति अपना जुनून जाहिर करते हुए शाहरुख ने अपने  रिटायरमेंट की बात भी बता दी। उन्होंने कहा कि 95 की उम्र में मैं शायद व्हीलचेयर पर होउंगा लेकिन तब भी मैं व्हीलचेयर समेत ट्रेन की छत पर छैया छैया गाने पर डांस करता दिख जाउंगा। और हां...रेमो भी मेरे साथ होगा। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन