1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. देखें तस्वीरें: दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाज़े गए शशि कपूर

देखें तस्वीरें: दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाज़े गए शशि कपूर

 Published : May 10, 2015 05:03 pm IST,  Updated : May 10, 2015 06:00 pm IST

नई दिल्ली: सदाबहार अभिनेता शशि कपूर को आज पृथ्वी थियेटर में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सम्मान दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाज़ा गया। सूचना और प्रसारण मंत्री अरुण जेटली ने खुद मुंबई जाकर

शशि कपूर दादा साहेब...- India TV Hindi
शशि कपूर दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाज़े गए

नई दिल्ली: सदाबहार अभिनेता शशि कपूर को आज पृथ्वी थियेटर में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सम्मान दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाज़ा गया। सूचना और प्रसारण मंत्री अरुण जेटली ने खुद मुंबई जाकर शशि कपूर को यह सम्मान दिया। सेहत खराब होने की वजह से शशि कपूर यह सम्मान लेने के लिए दिल्ली नहीं आ पाए इसलिए सरकार ने खुद मुंबई जाकर उन्हें यह सम्मान देने का फैसला किया।

अवॉर्ड देते समय अरुण जेटली ने कहा कि "आप एक महान विरासत के प्रतीक हैं और जैसा आपके भतीजे ने कहा यह आपके परिवार को तीसरा फाल्के अवॉर्ड है..आपके खानदान में जिस तरह की प्रतिभा है.. मुझे यकीन है.. ये आखिरी नहीं है।"

शशि कपूर को जिस पृथ्वी थियेटर में यह सम्मान दिया गया उसकी स्थापना खुद शशि कपूर ने अपने पिता पृथ्वीराज कपूर की याद में की थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन