1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शहनाज गिल-दिलजीत दोसांझ की 'हौंसला रख' ने मचाया धमाल, 3 दिन की कमाई ने तोड़े कई रिकॉर्ड

शहनाज गिल-दिलजीत दोसांझ की 'हौंसला रख' ने मचाया धमाल, 3 दिन की कमाई ने तोड़े कई रिकॉर्ड

 Published : Oct 19, 2021 01:55 pm IST,  Updated : Oct 19, 2021 01:55 pm IST

शहनाज गिल-दिलजीत दोसांज स्टारर फिल्म 'हौसला रख' ने शानदार कमाई की है।

HAUSLA RAKH - India TV Hindi
हौसला रख स्टार कास्ट Image Source : INSTAGRAM/DILJITDOSANJH

शहनाज गिल और दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'हौसला रख' को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म ने बंपर ओपनिंग करते हुए साभी पंजाबी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हौसला रख ने बॉक्स ऑफिस पर तीन दिन में वर्ल्डवाइड ग्रॉस 17.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस पर खुशी जाहिर करते हुए दिलजीत दोसांझ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है।  

दिलजीत की ओर से शेयर किए गए पोस्ट में आंकड़े भी बताए गए हैं जिसके मुताबिक दशहरे पर रिलीज हुई इस फिल्म का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 5.15 करोड़ रहा। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 5.85 करोड़ की कमाई की जो रविवार यानी तीसरे दिन बढ़कर 6.50 करोड़ रुपये हो गई। 

फिल्म में पहली बार शहनाज गिल, दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आ रही हैं। फिल्म रिलीज होने से पहले भी शहनाज के फैंस के बीच काफी उत्सुकता देखने को मिली और ये कहना गलत नहीं होगा कि अभिनेत्री ने अपने फैंस को मायूस नहीं किया। 

बता दें, दिलजीत के साथ शहनाज की ये पहली फिल्म है। कोरोना काल में इस फिल्म की शानदार कमाई से देशभर में शहनाज की लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की एक्टिंग को काफी सराहा जा रहा है। शहनाज गिल अपने अपकमिंग गाने 'हैबिट' को लेकर भी चर्चा में हैं। 

पढ़ें अन्य संबंधित खबरें- 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा है नायरा की परछाई, अशनूर कौर से हो रही है प्राची ठाकुर की तुलना

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मोहसिन खान ने शो छोड़ने के बाद शिवांगी जोशी को लेकर कही ये बात

अरुण गोविल एक बार फिर बनेंगे श्रीराम, अक्षय कुमार की फिल्म Oh My God 2 में दमदार वापसी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन