1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. …तो इस कारण ‘नीरजा’ मे अभिनय कर रहे हैं शेखर

…तो इस कारण ‘नीरजा’ मे अभिनय कर रहे हैं शेखर

 Published : Feb 12, 2016 08:18 pm IST,  Updated : Feb 12, 2016 08:19 pm IST

सोनम कपूर के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'नीरजा' में गायक-संगीतकार शेखर रवजियानी पहली बार अभिनय करते हुए नजर आएंगे।

shekhar- India TV Hindi
shekhar

मुंबई: सोनम कपूर के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'नीरजा' में गायक-संगीतकार शेखर रवजियानी पहली बार अभिनय करते हुए नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने निर्देशक राम माधवानी के साथ दोस्ती के चलते इस फिल्म में काम किया। शेखर ने यहां कहा, "राम कई सालों से मेरे करीबी दोस्त हैं और उन्होंने मुझे फिल्म करने के लिए जोर दिया और मैं दोस्ती के कारण मना नहीं कर सकता था।"

इसे भी पढ़े:- ...तो इस कारण सोनम की 'नीरजा' हुई पाकिस्तान में बैन

वह फिल्म की शूटिंग के समय कैमरे का सामना करते हुए वह चिंतित नहीं थे।

उन्होंने कहा, "जहां राम जैसा फिल्म-निर्देशक हो तो चिंता करने की कोई बात ही नहीं है। काम सरल और तनाव-मुक्त है। मैंने बहुत आनंद लिया, यह बहुत खूबसूरत फिल्म थी।"

उल्लेखनीय है कि 5 सितंबर, 1986 को आतंकवादियों ने विमान कंपनी पैन एम की उड़ान संख्या 73 को कराची में अगवा किया था। नीरजा भनोट इसमें परिचारिका थीं। विमान में सवार यात्रियों को आतंकवादियों से बचाने की कोशिश में नीरजा की जान चली गई। नीरजा भनोट की बायोपिक 'नीरजा' में सोनम कपूर मुख्य भूमिका में हैं। अभिनेत्री शबाना आजमी फिल्म में नीरजा की मां की भूमिका में नजर आएंगी।

इस बारे में बात करते हुए शेखर ने कहा, "सोनम शानदार हैं और वह 'आई हेट लव स्टोरीज' के बाद से मेरी अच्छी दोस्त हैं। इसमें मैंने संगीत दिया था। फिल्म में सोनम नीरजा भनोट और राम माधवानी फिल्म निर्देशक हैं तो मैं बहुत खुश हुआ।" फिल्म की कहानी एवं पटकथा सैविन क्वाड्रास ने लिखी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन