1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'शिकारा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज़

'शिकारा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज़

 Published : Jan 15, 2020 01:36 pm IST,  Updated : Jan 15, 2020 01:36 pm IST

विधु विनोद चोपड़ा की फ़िल्म "शिकारा" 7 फरवरी, 2020 में रिलीज के लिए तैयार है।

'शिकारा' का नया पोस्टर...- India TV Hindi
'शिकारा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज़

मुंबई: विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 'शिकारा' का एक और पोस्टर रिलीज़ कर दिया है जिसमें फिल्म की प्रमुख जोड़ी आदिल खान और सादिया नज़र आ रहे हैं। फ़िल्म के नए पोस्टर में यह युगल जोड़ी बेहद खुश और प्यार में नज़र आ रही है। विधु विनोद चोपड़ा की फ़िल्म "शिकारा" 7 फरवरी, 2020 में रिलीज के लिए तैयार है।

फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, यह फ़िल्म विनोद चोपड़ा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित और फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित है। फिल्म वास्तविक घटनाओं पर आधारित है और इसमें पलायन से रियल फुटेज को शामिल किया गया है। फ़िल्म में प्रामाणिकता बनाए रखने के लिए, 30 साल पहले के वास्तविक फुटेज के साथ-साथ 4000 असली कश्मीरी पंडितों को शामिल किया गया है। 

गंगूबाई काठियावाड़ी की कहानी: जिससे की थी भागकर शादी उसी ने 500 रुपये के लिए उन्हें कोठे में बेच दिया

"शिकारा" के ट्रेलर को अपनी दिल छू लेने वाली कहानी के लिए सभी से सराहना मिल रही है। वर्ष 1990 के कश्मीर के एक शक्तिशाली चित्रण के साथ, विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन बनी इस फ़िल्म ने दर्शकों को अधिक प्रत्याशित कर दिया है।

इनपुट- एजेंसी

प्रियंका चोपड़ा जोनस-रिचर्ड मैडेन रूसो ब्रदर्स और अमेजॉन की स्पाई सीरीज ’सिटाडेल’ में आएंगे नजर

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन