1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शिल्पा शेट्टी को मिला चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने दिया सम्मान

शिल्पा शेट्टी को मिला चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने दिया सम्मान

 Reported By: IANS
 Published : Jan 21, 2020 06:49 am IST,  Updated : Jan 21, 2020 06:49 am IST

 शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और उनके पति राज कुंद्रा को 'स्वच्छ भारत अभियान' के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने की दिशा में किए गए उनके प्रयासों के लिए वर्ष 2019 के चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

Shilpa shetty- India TV Hindi
Shilpa shetty

अभिनेत्री और एंटरप्रोन्योर शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और उनके पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा को 'स्वच्छ भारत अभियान' के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने की दिशा में किए गए उनके प्रयासों के लिए वर्ष 2019 के चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शिल्पा को इस पुरस्कार से सम्मानित किया।

इस मौके पर शिल्पा ने कहा, "मैं यह पुरस्कार पाकर वास्तव में सम्मानित महसूस कर रही हूं और मुझे लगता है कि अपने देश को स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। स्वच्छता दिमाग से शुरू होती है। जब हम अपना घर साफ रखते हैं, तो देश क्यों नहीं? इस वर्ष अपने पूरे कार्बन फुटप्रिंट को ऑफसेट करने के लिए मैंने 480 पेड़ लगाए।"

ति राज कुंद्रा के साथ महरून कलर की फ्लोरल साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं शिल्पा शेट्टी, देखें तस्वीरें

उन्होंने आगे कहा, "यह प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि हम सिर्फ वर्तमान के लिए ही नहीं, बल्कि भविष्य के लिए भी अपने बहुमूल्य ग्रह की देखरेख करें।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन