1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शूजित सरकार का बड़ा खुलासा, कहा- अपने पहले प्यार के लिए फिल्में बनाना भी छोड़ सकता हूं

शूजित सरकार का बड़ा खुलासा, कहा- अपने पहले प्यार के लिए फिल्में बनाना भी छोड़ सकता हूं

 Published : Oct 24, 2016 05:06 pm IST,  Updated : Oct 24, 2016 05:41 pm IST

शूजित सरकार अब तक के अपने फिल्मी करियर में ‘विक्की डोनर’ और ‘पीकू’ जैसी कई बेहतरीन फिल्में दे चुके हैं। लेकिन हाल ही में अपने करियर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि...

shoojit- India TV Hindi
shoojit

मुंबई: बॉलीवुड निर्देशक शूजित सरकार अब तक के अपने फिल्मी करियर में ‘विक्की डोनर’ और ‘पीकू’ जैसी कई बेहतरीन फिल्में दे चुके हैं। लेकिन हाल ही में अपने करियर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनका पहला प्यार फुटबॉल खालना है न कि फिल्में बनाना। वह अपने पसंदीदा खेल के लिए फिल्म निर्माण का काम छोड़ने से पहले कभी भी दोबारा नहीं सोचेंगे। शूजित अपने आप को एक आकस्मिक फिल्मकार बताते हैं और उनका कहना है कि वह फिल्में इसलिए बनाते हैं क्योंकि उनके पास और कुछ करने के लिए नहीं है।

इसे भी पढ़े:-

शूजित ने 18वें जियो मामी मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में कहा, “मैं एक आकस्मिक फिल्मकार हूं। मेरा फिल्मों के साथ कुछ लेना-देना नहीं था और यह मेरा पहला प्यार भी नहीं था। मेरा पहला प्यार खेल है। मैं फुटबॉल खिलाडि़यों को प्रशिक्षित करता हूं और यह मेरा पहला प्यार है।“

उन्होंने कहा, “मैं अभी भी इस इंडस्ट्री से संबंध नहीं रखता हूं। मैं कोलकाता में रहता हूं। मैं कभी-कभी ही यहां आता हूं क्योंकि मेरे पास करने के लिए और कुछ नहीं रहता है और फिर मैं फिल्में बनाता हूं। अगर सरकार मुझे सब्सिडी देती है और मुझे फुटबॉल खेलने के लिए कहती है तो मैं फिल्म निर्माण का काम छोड़ दूंगा।“

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन