चेन्नई: अभिनेत्री श्रुति हासन की छोटी बहन अक्षरा हासन भी सिनेमाजगत में अपनी खास पहचान बनाने में हर मुमकिन कोशिश कर रही हैं। धीरे-धीरे वह कामयाबी की ओर बढ़ती भी जा रही हैं। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म ‘लाली की शादी में लड्डू दीवाना’ को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इसके अलावा वह तमिल फिल्म 'विवेगाम' में भी नजर आने वाली हैं। श्रुति हासन इस बात से काफी खुश हैं कि उनकी बहन अक्षरा आगामी तमिल फिल्म 'विवेगाम' में तमिल सुपरस्टार अजित के साथ काम कर रही हैं।
- जानिए विद्युत जामवाल की कौन सी मुराद हुई पूरी
- इम्तियाज ने किया शाहरुख खान की इस आदत का खुलासा
- अमिताभ ने कहा, मेरे मरने के बाद अभिषेक-श्वेता में बराबर बांटे जाएंगे...
वर्ष 2015 में तमिल फिल्म 'वेधालम' में अजित के साथ काम कर चुकीं श्रुति उन्हें एक 'सज्जन व्यक्ति' मानती हैं। श्रुति ने कहा, "मैं अक्षरा के लिए बहुत खुश हूं। अजीत सज्जन व्यक्ति हैं और किसी भी कलाकार के लिए उनके साथ काम करना बेहद खास और यादगार होता है। मैं खुश हूं कि अक्षरा को उनके साथ काम करने का मौका मिला।"
कयास लगाए जा रहे हैं कि 'विवेगाम' में अजित इंटपोल एजेंट की भूमिका में हैं, जो अक्षरा को बचाते हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी बहन फिल्म की पटकथा को लेकर उनसे सलाह लेती है? इस पर श्रुति ने कहा, "हम पटकथाओं पर चर्चा नहीं करते। वह स्वतंत्र हैं और मुझे लगता है कि यही सही है।"
धनुष और अमिताभ बच्चन अभिनीत 'शमिताभ' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर चुकीं अक्षरा आगामी रोमांटिक फिल्म 'लाली की शादी में लड्डू दीवाना' में नजर आएंगी। शिव द्वारा निर्देशित 'विवेगाम' में काजल अग्रवाल जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिका में हैं।