1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इम्तियाज ने किया शाहरुख खान की इस आदत का खुलासा

इम्तियाज ने किया शाहरुख खान की इस आदत का खुलासा

 Published : Mar 02, 2017 03:42 pm IST,  Updated : Mar 02, 2017 03:42 pm IST

शाहरुख खान ने अपने शानदार अभिनय के दम पर दुनियाभर में अपनी एक खास पहचान बनाई है। उनके चाहने वालों में सिनेमाजगत की भी कई हस्तियों के नाम शमिल हैं। इन दिनों शाहरुख निर्देशक इम्तियाज अली के...

shah rukh khan- India TV Hindi
shah rukh khan

मुंबई: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने अपने शानदार अभिनय के दम पर दुनियाभर में अपनी एक खास पहचान बनाई है। उनके चाहने वालों में सिनेमाजगत की भी कई हस्तियों के नाम शमिल हैं। इन दिनों शाहरुख निर्देशक इम्तियाज अली के निर्देशन में बन रही आगामी फिल्म ‘द रिंग’ की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। शाहरुख के साथ पहली बार फिल्म बनाने वाले इम्तियाज ने किंग खान की तारीफ करते हुए कहा है कि वह अभी भी थिएटर के संपर्क में रहते हैं।

उल्लेखनीय है कि फिल्मों में आने से पहले शाहरुख दिल्ली के थिएटर एक्शन ग्रुप (टीएजी) के साथ सक्रिय थे, जहां उन्होंने निर्देशक बैरी जॉन के निर्देश में अभिनय का अध्ययन किया। इम्तियाज भी हिन्दू कॉलेज में पढ़ाई के दौरान अनेक नाटकों में हिस्सा लिया करते थे।

इम्तियाज ने कहा, “शाहरुख खान के साथ मैंने दिल्ली के थिएटर के दिनों की बहुत सारी बातें कीं। मुझे नहीं पता था कि उनकी अभी भी थिएटर की तरह अभिनय करने की आदत बनी हुई है।“ इम्तियाज ने संवाददाताओं से कहा, “उनकी अभिनय कला थिएटर वाली है। करीब करीब प्रतिदिन ही वह दिल्ली में अपने थिएटर अभिनय के बारे में बताते हैं और मुझे इससे बहुत खुशी मिलती है।“

उल्लेखनीय है कि फिल्म निर्माता टीवी चैनल कलर्स के ‘खिड़कियां थिएटर फेस्टिवल’ के उद्घाटन मौके पर बोल रहे थे। यह 5 दिवसीय थिएटर उत्सव कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबरा की ओर से आयोजित किया जा रहा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन