1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गर्मी में चटकने लगती हैं मांसपेशियां, बाबा रामदेव से जानें हीट क्रैम्प से कैसे पाएं छुटकारा?

गर्मी में चटकने लगती हैं मांसपेशियां, बाबा रामदेव से जानें हीट क्रैम्प से कैसे पाएं छुटकारा?

 Written By: Pankaj Kumar, Edited By: Poonam Yadav
 Published : May 28, 2024 10:02 am IST,  Updated : May 28, 2024 10:02 am IST

योगगुरु स्वामी रामदेव वाइटल ऑर्गन को कैसे हेल्दी रखा जाए और हीट वेव से बचने के तरीके बता रहे हैं। तो चलिए आज मसल्स को हेल्दी रखने के उपाय जानते हैं।

हीट क्रैम्प से कैसे पाएं छुटकारा? - India TV Hindi
हीट क्रैम्प से कैसे पाएं छुटकारा? Image Source : SOCIAL

इस वक्त सूर्य देव सबसे बड़ा संकट बने हुए हैं आग का गोला बनकर लोगों को झुलसा रहे हैं। वाकई गर्मी बहुत है लेकिन nature के लिए sun light की अपनी अहमियत है वैसे भी इस वक्त 'नौतपा' चल रहा है यानि 9 दिन का वो period जब पृथ्वी सूरज के सबसे करीब आ जाती है नौतपा को 4 दिन बीत चुके हैं 5 दिन और बचे हैं। वैसे हीटवेव, कंक्रीट वॉल और लगातार घटते ग्रीन-ब्लू जोन की वजह से रेडिएशन भी चुनौती बना हुआ है। हाल ये है कि इस बार गर्मी को एक्सपर्ट्स हेल्थ इमरजेंसी मान रहे हैं। जी हां राम मनोहर लोहिया में अलग से स्पेशल वार्ड तो सफदरजंग अस्पताल में हीट स्ट्रोक के पेशेंट्स के लिए एक्स्ट्रा बेड लगाए गए हैं। 

कोरोना की तरह इस बार गर्मी भी बदलाव की ताकीद कर रही है भीषण गर्मी ने हमें पेड़-पौधों की अहमियत समझा दी है। बेहतर तो ये हो कि--आने वाले दिनों में लोग अपने-अपने तरीके से कुदरत को संवारें। जो ब्लू और ग्रीन जोन घट रहे हैं जरूरी है उन्हें फिर से बढ़ाया जाए। योगगुरु स्वामी रामदेव पहले दिन से हीट वेव से बचने के तरीके बता रहे हैं वाइटल ऑर्गन को कैसे हेल्दी रखा जाए ये समझा रहे हैं। तो चलिए आज मसल्स को हेल्दी रखने के उपाय जानते हैं क्योंकि गर्मी में मांसपेशियां चटक रही हैं हीट क्रैम्प, मसल्स पेन और ऐंठन से हाल बेहाल है।

मसल्स में दिक्कत

  • ब्लड फ्लो रुकने से 
  • नसों पर दबाव पड़ने से
  • पोषक तत्व की कमी से
  • मसल्स की कमजोरी - कैसे करें दूर ? 
  • रोजाना व्यायाम करें 
  • विटामिन-डी से भरपूर खाना खाएं 
  • दिन में 4-5 लीटर पानी पीएं
  • आंवले का सेवन करें 

नसों का रखें ख्याल 

  • वज़न  कंट्रोल
  • कम नमक 
  • कम चीनी
  • टाइट कपड़े ना पहने

नसों के लिए फायदेमंद

  • लौकी 
  • नींबू
  • संतरा
  • छाछ-लस्सी
  • मिक्स दालें

गर्मी में रामबाण -मिट्टी के लेप 

  • मुल्तानी मिट्टी 
  • एलोवेरा
  • हल्दी
  • कपूर
  • नीम
  • गुग्गुल

नर्व्स बनेंगे मजबूत -

  • गिलोय 
  • अश्वगंधा
  • गुग्गुल
  • गोखरू 
  • पुनर्नवा
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।