1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'भाबी जी घर पर हैं' फेम शुभांगी को एक बार फिर पहनना पड़ा अपनी शादी का लहंगा, जानिए क्यों?

'भाबी जी घर पर हैं' फेम शुभांगी को एक बार फिर पहनना पड़ा अपनी शादी का लहंगा, जानिए क्यों?

 Published : Nov 08, 2016 05:34 pm IST,  Updated : Nov 08, 2016 05:34 pm IST

लंहगा दोबारा पहनने के लिए वह खासा उत्साहित थीं। शुभांगी ने बताया,"मुझे अपनी शादी का लंहगा बहुत पसंद है और जब भी इसे पहनने और दिखाने का मौके मिले तो इसके लिए हमेशा तैयार हूं। सौभाग्य से मुझे शो के वर्तमान ट्रैक पर इसे पहनने का मौका मिला, मैं इसकी आभार

shubhangi atre- India TV Hindi
shubhangi atre

मुंबई: ऐंड टीवी का फेमस शो 'भाबी जी घर पर हैं' के अंगूरी भाभी जी के रुप में शुभांगी अत्रे को कौन नहीं जानता है। हर घर के बच्चे-बच्चे को उनका डायलॉग 'सही पकड़े है' याद होता है।  लेकिन यहां बात उनके डायलॉ़ग या एक्टिंग की नहीं बल्कि उनकी शादी से संबंधित है। जी हां एक बार फिर शुभांगी को अपनी शादी का जोड़ा पहनना पड़ा। इसके पीछे कोई खास वजह नहीं बल्कि शूट की एक सीन की डिमांड के कारण पहनना पड़ा।

लंहगा दोबारा पहनने के लिए वह खासा उत्साहित थीं। शुभांगी ने बताया,"मुझे अपनी शादी का लंहगा बहुत पसंद है और जब भी इसे पहनने और दिखाने का मौके मिले तो इसके लिए हमेशा तैयार हूं। सौभाग्य से मुझे शो के वर्तमान ट्रैक पर इसे पहनने का मौका मिला, मैं इसकी आभारी हूं।"

उन्होंने कहा,"मैं हमेशा इसे पहनने के लिए उत्साहित हूं और यह मुझे मेरी शादी की यादों की ओर ले जाती है। मैं चैनल की आभारी हूं कि मुझे इसे पहनने का मौका दिया और दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने को उत्सुक हूं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन