1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुराग की यह फिल्म IPhone से की गई शूट

अनुराग की यह फिल्म IPhone से की गई शूट

 Published : Nov 30, 2016 05:34 pm IST,  Updated : Dec 01, 2016 05:17 pm IST

श्वेता त्रिपाठी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'मसान' से की थी। फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। अब श्वेता अपनी अगली फिल्म को लेकर चर्चा में आ गई है।

anurag- India TV Hindi
anurag

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'मसान' से की थी। फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। अब श्वेता अपनी अगली फिल्म को लेकर चर्चा में आ गई है। इस बार वह फिल्मकार अनुराग कश्यप की फिल्म 'जू' में दिखाई देंगी। इस फिल्म की शूटिंग पूरी तरह आईफोन 6एस पर होगी। 'हरामखोर' नामक फिल्म में श्वेता का निर्देशन कर चुके अनुराग कश्यप फिल्मकार श्लोक शर्मा के साथ फिल्म का निर्माण कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े:- फिल्म के बहाने अनुराग कश्यप ने PM मोदी पर साधा निशाना!

फिल्म 'जू' में दिखाया जाएगा कि लोग किस तरह अपने घरों में खुद को सुरक्षित समझते हैं, लेकिन असल में वह दिल और दिमाग से कैद होते हैं। श्वेता ने कहा, "मेरा किरदार कभी घर में नहीं छोड़ता। जब हम शूटिंग कर रहे होते हैं, तो कोई भी वहां घर में नहीं रहता। लेकिन हम वापस लौटते हैं और पेंटहाउस में रहते हैं।"

उन्होंने कहा, "मैं एक नशेड़ी का किरदार निभा रही हूं। वह एक हादसे के बाद से नशे की आदी बन जाती है। अनुराग सर की अवधारणाएं हमेशा सरल होती है, और वह हमेशा हमें प्रोत्साहित करते रहते हैं।" इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता शशांक अरोड़ा भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन