1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. न्यूजीलैंड में ‘काला चश्मा’ ने बटोरी सुर्खियां

न्यूजीलैंड में ‘काला चश्मा’ ने बटोरी सुर्खियां

 Published : Nov 10, 2016 04:22 pm IST,  Updated : Nov 10, 2016 04:22 pm IST

आजकल बॉलीवुड गानों का धमाल न सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में देखने को मिल रहा है। इसका नजारा उस समय देखने के लिए मिला जब अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा क्राइस्टचर्च हवाई अड्डा पहुंचे...

katrina- India TV Hindi
katrina

वेलिंगटन: बॉलीवुड गानें हमेशा से ही लोगों के बीच अपनी एक ही जगह बनाते आए हैं। आजकल इन गानों का धमाल न सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में देखने को मिल रहा है। इसका नजारा उस समय देखने के लिए मिला जब अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा क्राइस्टचर्च हवाई अड्डा पहुंचे और बच्चों ने उनका स्वागत 'काला चश्मा' और 'लड़की ब्यूटीफुल' जैसे फिल्मों पर नृत्य पेश कर किया। अभिनेता ने बताया, "मैं गर्मजोशी से स्वागत किए जाने और बच्चों को अपने गीतों पर प्रस्तुति देते देखकर बहुत खुश हुआ।"

इसे भी पढ़े:-

सिद्धार्थ अपने व्यस्त शूटिंग कार्यक्रम से समय निकालकर एक बार फिर न्यूजीलैंड गए। वह पूर्व क्रिकेटरों स्टीफन फ्लेमिग और ब्रैंडन मैकुलम द्वारा स्वागत किए जाने पर हैरान रह गए और बच्चों ने अभिनेता के गानों पर नाचकर उनका दिल जीत लिया।

अभिनेता के मुताबिक, "इस खूबसूरत देश में वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है। मेरी यात्रा की शुरुआत शानदार रही है। हवाई अड्डे पर स्टीफन और ब्रैंडन ने गर्मजोशी से मेरा स्वागत किया। इस बार मैं न्यूजीलैंड की खूबसूरती से और रू-ब-रू होने व शानदार छुट्टियां मनाने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता।"

सिद्धार्थ न्यूजीलैंड टूरिज्म (पर्यटन) के ब्रांड एंबेसडर हैं। नैसर्गिक सौंदर्य, आतिथ्य और एडवेंचर के लिए मशहूर इस देश का प्रचार करने पर अभिनेता गर्व महसूस करते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन