1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...तो इसलिए एडवेंचर से नहीं लगता सिद्धार्थ मल्होत्रा को डर

...तो इसलिए एडवेंचर से नहीं लगता सिद्धार्थ मल्होत्रा को डर

 Published : Oct 28, 2016 03:21 pm IST,  Updated : Oct 28, 2016 03:23 pm IST

सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी फिल्मों में बेशक अपनी फिल्मों में एक साधारण लड़के का किरदार निभाते हुए नजर आते हैं। लेकिन रियल लाइफ में वे इससे काफी अलग हैं। वह एडवेंचर्स के काफी शौकीन हैं।

sidharth- India TV Hindi
sidharth

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी फिल्मों में बेशक अपनी फिल्मों में एक साधारण लड़के का किरदार निभाते हुए नजर आते हैं। लेकिन रियल लाइफ में वे इससे काफी अलग हैं। वह एडवेंचर्स के काफी शौकीन हैं। कुछ वक्त पहले ऋषिकेश में रीवर राफ्टिंग करने के बाद बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा न्यूजीलैंड में स्काईवॉक, डिप सी डाइव और स्काइडाइव का मजा ले चुके हैं। वह एक बार फिर इस खूबसूरत देश में ऐसे ही साहसिक कारनामे करने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़े:-

उनका कहना है कि उन्हें इस एडवेंचर करने से डर नहीं लगता, क्योंकि इसमें पेशेवर शामिल होते हैं और सुरक्षा मानदंडों का भी पूरा ख्याल रखा जाता है। न्यूजीलैंड पर्यटन के भारतीय एंबेसडर बॉलीवुड अभिनेता ने पिछले साल से यह साहसिक कार्य शुरू किए थे। यह उनकी दूसरी यात्रा है।

सिद्धार्थ ने गुरुवार को यहां एक कार्यक्रम में बताया, "मैं दिल्ली में पला-बढ़ा हूं। हमारे यहां एडवेंचर का मतलब ऋषिकेश जाना होता है। एडवेंचर के बहुत विकल्प नहीं है। जब मैं न्यूजीलैंड गया तो मैं हवा में विमान से 15,000 फूट की ऊंचाई से नीचे कूदा। मैंने जिस व्यक्ति के साथ स्काइडाइव किया, उसके पास 30,000 डाइव का अनुभव था।"

'बार बार देखो' के अभिनेता ने गुरुवार को न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जॉन की से भी मुलाकात की।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन