1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोहा की ‘31 अक्टूबर’ पंजाब में हुई टैक्स फ्री

सोहा की ‘31 अक्टूबर’ पंजाब में हुई टैक्स फ्री

 Published : Oct 27, 2016 03:48 pm IST,  Updated : Oct 27, 2016 03:48 pm IST

सोहा अली खान और अभिनेता वीर दास के अभिनय से सजी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘31 अक्टूबर’ को बॉक्स ऑफिस पर कोई खास सफलता हासिल नहीं हुई है। यह 1984 में हुए सिख दंगों पर आधारित है।

soha- India TV Hindi
soha

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान और अभिनेता वीर दास के अभिनय से सजी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘31 अक्टूबर’ को बॉक्स ऑफिस पर कोई खास सफलता हासिल नहीं हुई है। यह 1984 में हुए सिख दंगों पर आधारित है। अब यह फिल्म पंजाब में कर मुक्त घोषित की गई है। '31 अक्टूबर' के निर्माताओं की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पंजाब सरकार ने फिल्म को मनोरंजन कर से छूट देने का फैसला किया है।

इसे भी पढ़े:-

पंजाब सरकार के अधिकारियों ने महसूस किया कि फिल्म की कहानी महत्वपूर्ण है और उन्होंने राज्य में फिल्म को कर मुक्त करने के बारे में लेखक-निर्माता हैरी सचदेवा को सूचित किया। इस फैसले से उत्साहित सचदेवा ने कहा, "मैं पंजाब सरकार का आभारी हूं कि उन्होंने फिल्म के महत्व, संदेश को देखते हुए इसे कर मुक्त घोषित किया। मेरा लक्ष्य फिल्म को व्यापक स्तर तक पहुंचाना है और अब पंजाब के लोग रियायती दर पर फिल्म देख सकते हैं।"

सचदेवा ने कहा, "फिल्म भाईचारे के प्रचार के साथ नई पीढ़ी को 1984 सिख दंगे की सच्चाई दिखाना है। समुदाय के अलावा, सरकार का समर्थन जरूरी है।" फिल्म 21 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। इसमें वीर दास और सोहा के अलावा लखविंदर लाखा और नागेश भोंसले भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन