नई दिल्ली: फिल्म जगत के सदाबहार अभिनेता सुनील दत्त ने अपने करियर में बहुत सी फिल्मों में अभिनय किया। इस दौरान उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखें। उनकी कुछ फिल्मों ने तो बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाया लेकिन कुछ औंधे मुंह गिर गई। जहां एक ओर कुछ यादगार फिल्मों में उनके अभियन को आज भी सराहा जाता है वहीं कुछ फिल्मों में उनके हल्के अभिनय के लिए उनकी आलोचना भी होती है। जानिए सुनील दत्त के करियर की चुनिंदा फ्लॉप और हिट फिल्में।
सुनील दत्त में अपने 48 साल के लंबे फिल्मी करियर के दौरान 'मदर इंडिया’(1957), साधना, सुजाता’, मुझे जीने दो’, खानदान’, पड़ोसन जैसी बेहतरीन फिल्मों से भारतीय दर्शकों के बीच एक खास जगह बनाई। लेकिन सुनील दत्त की कुछ ऐसी फिल्में भी हैं जैसे कि प्राण जाए पर वचन न जाए (1973), जख्मी(1975), नागिन(1976), नहले पर दहला(1976) दर्शकों को खासा पसंद नहीं आईं।
'मदर इंडिया’(1957)
यह फ़िल्म अबतक की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस हिट फ़िल्मों में से एक है। इसे 1957 में तीसरी सर्वश्रेष्ठ फीचर फ़िल्म के लिए नामित किया गया। जिसमें इसे राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार से नवाजा गया था। यह फ़िल्म अकादमी पुरस्कारों के लिए भारत की ओर से पहली बार भेजी गई थी। इस फिल्म में ओ गाडीवाले, दुनिया में हम आये हैं, नगरी नगरी द्वारे द्वारे जैसे गाने थे जिन्हें महबूब स्टूडियो में रिकार्ड किए गया था। इसी फिल्म से सुनील दत्त बॉलीवुड स्टार बने थे।
अगली स्लाइड में पढ़िए मदर इंडिया की कुछ यादगार फिल्में